क्रिकेट
बिहार के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने वॉर्सेस्टर में में तूफानी शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. वो अंडर-19 और यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाज को पीछे छोड़ा है.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इंग्लैंड में तहलका मचा रहा है. उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली है. इंग्लैंड अंडर-19 और भारत अंडर-19 टीम के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. जिसका चौथा मुकाबला न्यू रोड, वॉर्सेस्टर में खेला जा रहा है. पहले तीन मैच में वैभव ने ताबड़तोड़ पारी खेली. मगर शतक बनाने से चूक गए.
पहले मैच में वैभव ने 48 रन, दूसरे मैच में 45 और तीसरे मैच में 86 रन बनाए थे. लेकिन चौथा मुकाबले में सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के कमरान गुलाम का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. वो अंडर-19 और यूथ वनडे में सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ मात्र 52 गेंद पर शतक जड़ा. जिसके साथ ही वो अंडर-19 और यूथ वनडे में सबसे तेज लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज कामरान गुलाम के नाम दर्ज था. जिन्होंने इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ 53 बॉल पर शतक लगाया था.
1⃣4⃣3⃣ runs
— BCCI (@BCCI) July 5, 2025
7⃣8⃣ deliveries
1⃣3⃣ fours
🔟 Sixes 💥
14-year old Vaibhav Suryavanshi registered a century off just 52 deliveries, the fastest 💯 in U19 and Youth ODIs 🔥🔥
Scorecard - https://t.co/1UbUq20eKD#TeamIndia pic.twitter.com/ymXf3Ycmqr
🚨 Teenage sensation Vaibhav Suryavanshi hits a sublime 52-ball hundred at Visit Worcestershire New Road and ends out on 143 from 73 deliveries, with 23 boundaries 🤯🇮🇳 @BCCI pic.twitter.com/xD3TWqEMnz
— Worcestershire CCC (@WorcsCCC) July 5, 2025
वैभव से 78 गेंद पर 143 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जिसमें 10 छक्के और 13 चौके देखने को मिले. वो अंडर-19 वनडे के एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं. उन्होंने खुद का रिकॉर्ड ही तोड़ा है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.