क्रिकेट
SRH vs MI Match Live Score Updates in Hindi: आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद में खेला गया था, जिसे एमआई ने 16वें ओवर में ही चेज कर दिया और 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है.
Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians: आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में एसआरएच ने 144 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए एमआई की टीम ने 15.4 ओवरों में ही लक्ष्य पूरा कर लिया. टीम के लिए रोहित शर्मा ने दमदार 70 रनों की पारी खेली और अंत में सूर्यकुमार यादव ने 40 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई.
मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को उसके घर पर 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है. एमआई ने 144 रनों के लक्ष्य को महज 15.4 ओवर में ही पूरा कर दिया. टीम के लिए रोहित शर्मा ने 46 गेंदों में 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 70 रन बनाए. जबकि सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 40 रनों की पारी खेली. इतना ही नहीं एमआई ने गेंदबाजी में भी कहर बरपाया है. ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवरों में 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए.
रोहित शर्मा ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार पारी खेली और एक तूफानी अर्धशतक ठोक दिया है. उन्होंने 35 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रनों की नाबाद पारी खेली है. रोहित का ये सीजन काफी निराशजनक था, लेकिन उन्होंने वापसी कर ली है और लगातार दो अर्धशतक जड़ दिया है.
मुंबई इंडियंस की पारी का पावरप्ले खत्म हो गया है. इस दौरान टीम ने विस्फोटक शुरुआत की है. लेकिन टीम का एक विकेट रियान रिकल्टन के रूप में गिर चुका है. हालांकि रोहित शर्मा 27 और विल जैक्स 18 रनों पर नाबाद हैं. एमआई का स्कोर 56/1 (6). टीम को जीत के लिए 84 गेंदों में 88 रन चाहिए.
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी खत्म हो गई है. टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए हैं. टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने 44 गेंदों में 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 71 रन बनाए. इसके अलावा अभिनव मनोहर ने 43 रनों की पारी खेली. दोनों ने मिलकर 99 रनों की साझेदारी भी की. हालांकि टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा है. अब एमआई को जीत के लिए 20 ओवर में 144 रन चाहिए.
🚨 ISHAN KISHAN DISMISSAL MOMENT 🚨 pic.twitter.com/y75dm8v0bM
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 23, 2025
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का पावरप्ले तक का खेल खत्म हो गया है. इस दौरान टीम की शुरुआत काफी खराब गई है. टीम ने एक दो नहीं बल्कि 4 विकेट गंवा दिया है. हेड, अभिषेक, ईशान और नितीश सभी बुरी तरह फ्लॉप हो गए हैं. अब हेनरिक क्लासेन 2 और अनिकेत वर्मा 9 रनों पर खेल रहे हैं. एसआरएच का स्कोर 24/4 (6).
SRH vs MI Live: pahalgam terror attack के बाद आईपीएल में शोक मनाया गया और खिलाड़ियों ने इस तरह ऋदांजलि दी है.
All the match officials, players and fans standing for a minute. 🙏❤️pic.twitter.com/PTQjs4N5fq
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 23, 2025
मुंबई- रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा और विग्नेश पुथुर.
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत लिया है और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है. कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि उन्होंने अश्विनी कुमार की जगह विग्नेश पुथुर को मौका दिया है. वहीं हैदराबाद पहले बैटिंग करते हुए नजर आएगी. कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि मोहम्मद शमी प्लेइंग इलेवन से बाहर है. हालांकि वो इम्पैक्ट प्लेयर में शामिल हैं.