क्रिकेट
RCB vs PBKS IPL 2025 Final: रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु ने 6 रन से फाइनल में पंजाब किंग्स को मात देकर 18 साल के खिताब का सूखा खत्म कर दिया.
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का सपना आखिर 18 साल बाद पूरा हो गया और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को मात्र छह रन से हराकर नया आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया.
आरसीबी ने खिताबी मुकाबले में अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर पंजाब की चुनौती को सात विकेट पर 184 रन पर थाम लिया। विराट जीत के बाद खुशी से रो पड़े.
आज आईपीएल की सबसे इमोशनल कहानी मुकम्मल हुई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने आखिरकार ट्रॉफी उठा ली. ये जीत सिर्फ विराट कोहली, रजत पाटीदार या क्रुणाल पांड्या की नहीं है. ये जीत उस हर फैन की है जिसने हार के बाद भी अगली सुबह आरसीबी की जर्सी पहनी और आज वो दीया पूरी दुनिया ने जलते देखा.
पंजाब किंग्स की पारी का पावरप्ले खत्म हो गया है. इस दौरान टीम ने प्रियांश आर्य के रूप में एक विकेट गंवाया है. प्रभसिमरन 15 और जोश इंग्लिश 8 रनों पर खेल रह हैं. पीबीकेएस का स्कोर 52/1 (6). टीम को जीत के लिए 84 गेंदों में 139 रन चाहिए.
आरसीबी की पारी खत्म हो गई है. टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए हैं. टीम के लिए विराट कोहली ने 43 रन, अग्रवाल 24, पाटीदार 26, लिविंगस्टोन 25, जितेश 24, शेफर्ड 17 और साल्ट 16 रन बना सके. पीबीकेएस के लिए अर्शदीप ने काफी शानदार गेंदबाजी की और आखिरी ओवर में 3 विकेट चटकाए. अब पंजाब को जीत के लिए 20 ओवर में 191 रन चाहिए.
आरसीबी की पारी का पावरप्ले खत्म हो गया है. इस दौरान टीम ने फिल साल्ट (16 रन) के रूप में एक विकेट गंवाया है. उसके बाद विराट कोहली और मयंक अग्रवाल के बीच 37 रनों की पार्टनरशिप हो गई है. विराट 13 और मयंक 24 रनों पर हैं. आरसीबी का स्कोर 55/1 (6).
पीबीकेएस- प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
Lighting up the #Final with an enthusiastic Tribute Ceremony 🇮🇳#TATAIPL | #RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile pic.twitter.com/b0WptvNnIO
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
THIS IS WHAT RCB HAS ACHIEVED - THE STREETS WILL GO MAD.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 3, 2025
- The unmatchable love and support for RCB. (Subhayan Chakraborty). pic.twitter.com/TWlsIY810S
Ipl closing ceremony 🥳🕺#IPLFinal pic.twitter.com/G7tWdqW4IO
— ᴡʜɪᴛᴇᴜ ᴿᴬᴾᴼ ᵀᵃˡᵘᵏᵃ🕊️ (@KLassy_RAPO) June 3, 2025