क्रिकेट
LSG vs RCB Match: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था, जिसे आरसीबी ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है.
लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: आईपीएल 2025 का 70वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में एलएसजी ने 228 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसे आरसीबी ने 18.4 ओवरों में चेज कर दिया और 6 विकेट से जीत लिया है. टीम के लिए जितेश शर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 85 रनों की पारी खेली है. इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने नाबाद 41 रन बनाए. मयंक और जितेश के बीच नाबाद 107 रनों की साझेदारी हुई है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है. एलएसजी ने पहले खेलते हुए 227 रन बोर्ड पर लगाए थे. ऐसे में आरसीबी के सामने विशाल लक्ष्य था, जिसे टीम ने 18.4 ओवरों में ही चेज कर दिया है. आईपीएल इतिहास में पहली बार आरसीबी ने इतना बड़ा टारगेट चेज किया है और ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब टीम 200 से अधिक रनों के लक्ष्य को चेज किया था. जितेश शर्मा ने 33 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 85 रनों की पारी खेली. इसके अलावा मयंक अग्रवाल 23 गेंदों में 41. विराट कोहली 30 गेंदों में 54 रन और फिल साल्ट 19 गेंदों में 30 रन बना सके. हालांकि रजत पाटीदार 14 और लिविंगस्टोन 0 रन बना सके.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी का पावरप्ले खत्म हो गया है. इस दौरान टीम ने एक विकेट गंवाया है और फिर बी विस्फोटक बल्लेबाजी की है. फिल साल्ट 19 गेंदों में 30 रनों पर आउट हो गए. टीम के लिए विराट कोहली 16 गेंदों में 33 और रजत पाटीदार 1 रन पर खेल रहे हैं. आरसीबी का स्कोर 66/1 (6). टीम को जीत के लिए 84 गेंदों में 162 रन चाहिए.
लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी खत्म हो गई है. टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बोर्ड पर लगाए हैं. टीम के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने 61 गेंदों में 8 छक्के और 11 चौकों की मदद से नाबाद 118 रन बनाए हैं. इसके अलावा मिचेल मार्श ने 37 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली. नुवान तुषारा को हटाकर सभी आरसीबी के गेंदबाजों का पंत ने धागा खोल दिया है. अब आरसीबी को जीत के लिए 20 ओवर में 228 रन बनाने ही होंगे.
लखनऊ- मिशेल मार्श, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, दिगवेश सिंह राठी, अवेश खान और विलियम ओ'रूर्के.
आरसीबी ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. कप्तान जितेश शर्मा ने बताया कि टिम डेविड नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह लियाम लिविंगस्टोन को मौका मिला है. हालांकि एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने भी बताया कि उन्होंने भी टीम में बदलाव किए हैं.
आरसीबी के पास एलएसजी के खिलाफ एक आखिरी मौका है. अगर टीम लखनऊ को हरा देती है, तो 19 अंकों के साथ टीम टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर लेगी. फिर टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालिफायर 1 खेलना होगा. लेकिन अगर टीम को हार का सामना करना पड़ा तो टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिनिमेटर मुकाबला खेलेगी.