क्रिकेट
KKR vs GT: कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला ईडन गार्डन में गया था, जिसे गुजरात ने 39 रनों से अपने नाम कर लिया है.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस: आईपीएल 2025 का 39वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन में खेला गया था. लेकिन एक बार फिर गुजरात ने जीत हासिल कर ली है और कोलकाता को उसके घर पर 39 रनों से हरा दिया है. अंक तलिका में टीम 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं. हालांकि गुजरात प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनने से ज्यादा दूर नहीं हैं. शुभमन गिल ने 55 गेंदों में 90 रन बनाए और जीत में अहम भुमिका निभाई. उसके बाद जीटी के गेंदबाज केकेआर के बल्लेबाजों पर शुरुआत से ही हावी रहे.
गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घर पर 39 रनों से करारी शिकस्त दी है. जीटी ने पहले खेलते हुए 198 रन बनाए थे, जिसके बाद में केकेआर की टीम 159 रन ही बना सकी और 39 रनों से मुकाबला गंवा दिया. जीटी के लिए पहले बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. उसके बाद गेंदबाजों ने अपना कहर बरपाया, जिससे केकेआर अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी.
गुजरात टाइटंस की पारी खत्म हो गई है. टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए हैं. टीम के लिए शुभमन गिल ने 55 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली. साई सुदर्शन ने 52 रनों की पारी खेली. जोस बटलर ने 23 गेंदों में 8 चौकों की मदद से नाबाद 41 रनों की पारी खेली. हालांकि केकेआर के गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए और आखिरी 13वें ओवर में रसेल ने केकेआर को विकेट दिलाई. अब केकेआर को जीत के लिए 120 गेंदों में 199 रन चाहिए.
गुजरात- साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रिसिध कृष्णा और मोहम्मद सिराज.