Advertisement

IND vs AUS T20: सूर्या और कोहली ने हैदराबाद में बोला हल्ला, कंगारुओं को हराकर सीरीज भी की अपने नाम

Hyderabad T20I: रविवार को निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

Latest News
IND vs AUS T20: सूर्या और कोहली ने हैदराबाद में बोला हल्ला, कंगारुओं को हराकर सीरीज भी की अपने नाम

IND vs AUS Hyderabad T20 Surya Kumar Virat Kolhi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. पहले मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे और तीसरे टी20 में भारत ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की है. टी20 विश्वकप 2021 के बाद से ऑस्ट्रेलिया की यह टी20 सीरीज में पहली हार है. पहले बल्लेबाजी करते हुए कांगारुओं ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने 1 गेंद रहते ही 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

ग्रीन ने फिर से दी बेहतरीन शुरुआत

रोहित शर्मा ने टॉस जीता और ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया. कैमरून ग्रीन के साथ कप्तान एरॉन फिंच ने पारी की शुरुआत की और 3 ओवर में ही 40 रन जड़ दिए. चौथे ओवर में अक्षर पटेल ने कप्तान फिंच को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. हालांकि दूसरी ओर ग्रीन का बल्ला गरजता रहा और सिर्फ 19 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. हालांकि भुवनेश्वर ने उन्हें आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. इसके बाद टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को 180 के पार पहुंचाया. भारत की ओर से अक्षर पटेल ने तीन विकेट झटके तो भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल को 1-1 विकेट मिले.

Ind v Aus 3rd T20: Virat और Surya ने निकाला ऑस्ट्रेलिया का दम, King-SKY ने जीत लिया दिल

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और 30 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम को 100 के पार पहुंचाया. सूर्या ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. 69 रन बनाकर जब सूर्या आउट हुए तो टीम अच्छी स्थिति में पहुंच चुकी थी. बचा हुआ काम विराट कोहली ने कर दिया लेकिन 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर वो आउट हो गए जब टीम को जीत के लिए सिर्फ 5 रन चाहिए थे. पंड्या ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जड़कर मैच के साथ सीरीज भी भारत के नाम कर दी. 

अक्षर पटेल को मिली शानदार गेंदबाजी की इनाम

अक्षर पटेल को पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ दे सीरीज चुना गया तो सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस जीत के साथ रोहित ने टी20 में भारत के लिए कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा मैच जीतने के कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. रोहित ने भारत को 33 मैच जिताए हैं तो धोनी सबसे आगे हैं, जिन्होंने भारत को 42 मैचों में जीत दिलाई थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement