Advertisement

IND vs AUS 2nd T20I weather report: रद्द हो सकता है आज का मुकाबला! जानें नागपुर स्टेडियम के मौसम का ताजा हाल

IND vs AUS Weather Report: नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7 बजे से मैच शुरू होगा लेकिन मौसम का हाल फैंस को निराश कर सकता है.

IND vs AUS 2nd T20I weather report: रद्द हो सकता है आज का मुकाबला! जानें नागपुर स्टेडियम के मौसम का ताजा हाल

Ind vs Aus 2nd T20 Nagpur Weather report update

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज नागपुर में खेला जाएगा. पहले T20I मुकाबले में रोहित शर्मा एंड कंपनी को एरॉन फिंच की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम से हार का सामना करना पड़ा था. नागपुर में खेले जाने वाले दूसरे T20I में भारतीय टीम पलटवार के लिए तैयार है. ये मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देख सकते हैं. 

Ind Vs Aus के बीच दूसरा टी20 आज, कब-कितने बजे शुरू होगा मैच जानें सारी डिटेल  

पहले टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन गेंदबाज विशाल लक्ष्य को भी डिफेंड नही कर सके. नागपुर की पिच भी बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है और यहां खूब रन बरसते हैं. हालांकि गेंदबाजों को भी शुरुआती ओवर में मदद मिलती है. उपमहाद्वीपीय पिचों की तरह यहा की आउटफील्ड भी काफी तेज है. हालांकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना इस पिच पर नुकसानदायक हो सकता है. 

टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बेहद जरूरी है. भारतीय टीम वापसी के लिए बेकरार है और पिच टीम के मदद कर सकती है. 45,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम की सारी टिकट पहले ही बिक चुकी हैं और फैंस 3 साल बाद यहां आयोजित हो रहे इंटरनेशनल मुकाबले को देखने का मौका गंवाना नहीं चाहते हैं. लेकिन लगातार हो रही बारिश फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है.

IND VS AUS Live streaming free: इस तरह देख सकते हैं फ्री में मैच, बेहद आसान है तरीका

IND vs AUS T20I मौसम का हाल

नागपुर में दिन और शाम के समय बारिश होने की संभावना है. शाम को 7 बजे तापमान 27 डिग्री के आसपास रहेगा और बादल छाए रहेंगे. 78 प्रतिशत नमी रहेगी और 19 प्रतिशत बारिश की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कम से कम एक घंटे तक यहां बारिश हो सकती है. ऐसे में मैच के समय बारिश और खराब मौसम की वजह से मैच को रद्द भी किया जा सकता है. लेकिन अगर बारिश के बाद मौसम साफ हो जाता है तो हमें कम ओवर के मैच देखने को मिल सकते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement