Advertisement

IND vs AUS: रोहित को बताया 3 मिनट वाली मैगी तो विराट के लिए कहा- निकल गई हवा

Ind vs Aus T20: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 11 रन बनाए, जिसके बाद ट्विटर पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

IND vs AUS: रोहित को बताया 3 मिनट वाली मैगी तो विराट के लिए कहा- निकल गई हवा

Ind vs Aus 1st T20 Rohit Sharma 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मोहाली में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिली और कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए. केएल राहुल और रोहित शर्मा ने तेज़ शुरुआत दी लेकिन रोहित तीसरे ओवर में ही एक चौका और एक छक्का लगाकर आउट हो गए. इसके बाद विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. जिसके बाद ट्विटर पर यूजर्स ने कप्तान को ट्रोल करना शुरू कर दिया. 

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के एक मुकाबले में धमाकेदार पारी खेली थी तो विराट ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी विश्वकप की तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी. दूसरा टी20 मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा तो सीरीज का आखिरी मैच हैदराबाद में 25 सितंबर को खेला जाएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement