Advertisement

शतक की खुशी या ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले का दबाव? देखें कैसे झूमें पंड्या-कोहली

Hardik Pandya-Virat Kohli Dance: हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो कोहली के साथ डांस कर रहे हैं.

शतक की खुशी या ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले का दबाव? देखें कैसे झूमें पंड्या-कोहली

Virat Kohli Hardik Pandya Dance Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 20 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. पहले मुकाबले में दो दिन ही बचे है. ऐसे में भारतीय खिलाड़ी खुद को मेंटली तैयार रखने की कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में एशिया कप 2022 में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वह सुपर 4 में सिर्फ अफगानिस्तान को हराने में सफल रही थी. इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपना 71वां शतक जड़ा था. लगभगल तीन साल बाद कोहली के बल्ले से शतक निकलने के बाद एक्सपर्ट्स का मानना है कि वह फॉर्म में लौट चुके हैं.

क्या अपने देखा कोहली का डांस?

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने विराट कोहली के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह शकाबूम गाने में थिरकते नजर आ रहे हैं. कोहली ने हाल ही में शतक जमाया था और माना जा रहा है कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले खुद को फ्रेश रखने के लिए ऐसा कर रहे हैं. वीडियो में देखें कैसे दोनों सिंक में डांस कर रहे हैं.

भारतीय टीम को विश्वकप 2022 से पहले दो टी20 सीरीज खेलनी है. पहले वो विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला करेगी फिर दक्षिण अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज खेलेगी. हार्दिक पंड्या और विराट कोहली का एशिया कप 2022 में शानदार प्रदर्शन रहा था. दोनों ने अपने खेल से काफी प्रभावित किया था हालांकि टीम का ओवरऑल प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. विश्वकप से पहले टीम के पास एकजुट होकर प्रदर्शन करने और अपनी जीत की लय हासिल करने का अच्छा मौका है.
 
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement