Advertisement

Ind Vs Aus: हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार ने लुटाए रन तो पूर्व पाक क्रिकेटर ने कुछ यूं उड़ाई खिल्ली

Salman Butt Slams Bhuvi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में हार के बाद पूर्व पाक क्रिकेटर ने भुवनेश्वर और हर्षल पटेल की गेंदबाजी पर सवाल उठाए हैं.

Ind Vs Aus: हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार ने लुटाए रन तो पूर्व पाक क्रिकेटर ने कुछ यूं उड़ाई खिल्ली

ind vs aus bhuvneshwar kumar bowling

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind Vs Aus T20) के बीच पहले टी20 में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार मिली है. इस हार के लिए खास तौर पर गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. कप्तान रोहित शर्मा ने भी गेंदबाजी की आलोचना करते हुए सीधे उन्हें हार का दोषी बताया है. अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट्ट ने भी भारतीय तेज गेंदबाजी की जमकर आलोचना की है. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को औसत गेंदबाज बताते हुए कहा कि न तो उनके पास स्विंग है और न ही पेस. बट्ट ने हर्षल पटेल की गेंदबाजी पर भी सवाल उठाए हैं. 

डेथ ओवर में हर्षल और भुवी ने किया निराश 
18वें ओवर में हर्षल ने 22 और 19वें ओवर में भुवी ने 16 रन लुटा डाले थे और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया की जीत पक्की हो गई. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने इस मैच के बाद भुवी और हर्षल दोनों की तेज गेंदबाजी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, 'भुवनेश्वर कुमार के पास न तो स्विंग ही है और न ही उनकी पेस है. भारत के दोनों तेज गेंदबाज स्लोअर डिलीवरी फेंक रहे थे और उन्हें टीम में रखना मुझे समझ नहीं आ रहा है.'

अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने यह भी कहा कि आखिरी के ओवरों में रन डिफेंड करने के लिए भुवनेश्वर को बॉलिंग कराना सही फैसला नहीं है. उन्होंने टीम चयन के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक जैसे गेंदबाजों को टीम में जगह नहीं दी जा रही है. 

यह भी पढ़ें: स्टीव स्मिथ दिखा रहे थे चालाकी, रोहित शर्मा ने आउट कर दिया गजब रिएक्शन, देखें वीडियो 

अगला मैच अब नागपुर में खेला जाना है
मोहाली में मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए नागपुर में वापसी का मौका है. तीन मैचों की सीरीज में अगला मैच अब नागपुर में 23 सितंबर को खेला जाना है. नागपुर की पिच की बात करें तो वह गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए ही मददगार पिच है. 

तीसरा और आखिरी मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के साथ भी तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. विश्व कप के लिए जाने से पहले कोच और कप्तान को विकेटकीपिंग और ओपनिंग जोड़ी के साथ बॉलिंग कॉम्बिनेशन जैसे सभी सवालों के जवाब ढूंढ़ने होंगे. 

यह भी पढे़ं: नागपुर में क्या होगी रोहित शर्मा की रणनीति, जान लें ग्राउंड से जुड़े रिकॉर्ड और पिच का हाल   

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement