Advertisement

Ind Vs Aus: फ्री में देखना चाहते हैं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का महामुकाबला? यहां है काम की जानकारी 

Ind Vs Aus Free Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज है. फ्री में भी यह मैच देख सकते हैं, पढ़ें खास रिपोर्ट.

Ind Vs Aus: फ्री में देखना चाहते हैं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का महामुकाबला? यहां है काम की जानकारी 

ind vs aus how to watch match free

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और आस्ट्रेलिया सीरीज (Ind Vs Aus T20 Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को हैदराबाद में खेला जाना है. इस निर्णायक मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि सीरीज में अभी दोनों टीम बराबरी पर हैं. इस मैच को देखना चाहते हैं लेकिन आपके पास चैनल या ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा नहीं है तो निराश होने की जरूरत नहीं है. आप फ्री में भी मैच लाइव देख सकते हैं हिंदी और अंग्रेजी में कमेंट्री भी सुन सकते हैं. 

Ind Vs Aus मैच फ्री में कैसे देख सकते हैं?
डीडी फ्री डिश पर इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है. डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है. अगर आपके पास स्टार स्पोर्ट्स का सबस्क्रिप्शन नहीं है तो निराश होने की जरूरत नहीं है. आप फ्री में भी यह मैच देख सकते हैं. साथ ही मैच की मुफ्त लाइव कमेंट्री अंग्रेजी और हिंदी में ऑल इंडिया रेडियो पर सुन सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: आईपीएल में भी अब नहीं खेलेंगे धोनी? आज 2 बजे का सबको है इंतजार, जानें सारी डिटेल

Star Sports पर भी देख सकते हैं मैच 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में मैच देख सकते हैं. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+Hotstar) पर होगी. मैच शाम सात बजे से शुरू होगा और टॉस आधे घंटे पहले होगा.  

यह भी पढ़ें: दीप्ति की 'गलती' पर अश्विन हो रहे ट्रोल, अब ऑफ स्पिनर ने दिया हीरो वाला जवाब

दोनों टीमें इस तरह हैं
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उप कप्तान), एश्टन एगर, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस,ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, एडम ज़म्पा, नेथन एलिस, डेनिएल सैम्स, सीन एबॉट.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement