Advertisement
हिंदी न्यूज़एशिया कप 2022

Asia Cup में अब पाकिस्तान की खैर नहीं, Virat Kohli का ये नया हथियार मचाएगा तबाही

Virat Kohli new bat for Asia Cup: एशिया कप 2022 में पाकिस्तान की धुनाई करने के लिए विराट कोहली एक नया बल्ला लेकर आ रहे हैं. क्या है इस बैट की खासियत और कितनी है कीमत

Asia Cup में अब पाकिस्तान की खैर नहीं, Virat Kohli का ये नया हथियार मचाएगा तबाही

विराट कोहली नया बैट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विराट कोहली का बल्ला एशिया कप में आग उगलने के लिए बेकरार है. लंबे समय बाद वापसी कर रहे कोहली इस टूर्नामेंट में जरूर अपनी खोई फॉर्म हासिल कर लेंगे और इतने विश्वास के साथ हम ये बात इसलिए कह पा रहे हैं, क्योंकि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को रन बनाने के लिए अब नया हथियार मिल गया है.

कोहली का ये नया हथियार है उनका नया बल्ला. जो कि सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. MRF के बल्ले से खेलने वाले कोहली अब एक नए बैट के साथ मैदान पर उतरने वाले हैं. ये नया बल्ला भी एमआरएफ का ही है. लेकिन इसका लुक और डिजाइन एकदम अलग है. कोहली का ये बैट नया MRF Wizard है. इससे पहले कोहली जिस बैट से खेलते थे उसमें MRF Genius का स्टीकर लगा होता था.

पाकिस्तान की खैर नहीं

ये बैट कोहली एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ लेकर उतरेंगे. ये स्पेशल MRF Gold Wizard Bat बेहद खास इंग्लिश वुड का बना है और गेंद इससे छूते ही बाउंड्री रेखा के पार दिखेगी. बताया जा रहा है कि कोहली के इन नए बैट की कीमत कम से कम 22 हजार रुपए है. पाकिस्तान के खिलाफ विराट का बैटिंग एवरेज 80 से भी ज्यादा का है. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में जब भी मुकाबला हुआ है विराट कोहली ने हर उस मैच में अच्छा खेल दिखाया है. इसके अलावा विराट पहले भारतीय बल्लेबाज हैं, जिसने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में 500 रन बनाए थे.

Ind vs Pak Asia Cup 2022: Virat Kohli से सबसे ज्यादा डरता है पाकिस्तान, ये आंकड़े देख हो रही हवा टाइट

क्या बल्ला बदलेगा किस्मत

कोहली का ये नया बैट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसी के साथ कोहली ट्विटर पर टॉप पर ट्रेंड भी कर रहे हैं. लोग बैट की खूब तारीफें कर रहे हैं और साथ ही ये दुआ भी कर रहे हैं कि काश ये नया बैट कोहली के लकी साबित हो और वो एक बार फिर विरोधी टीमों के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करें. लोग लिख रहे हैं कि कोहली का ये नया हथियार बेहद घातक साबित होने वाला है. एक यूजर ने लिखा, 'कोहली साब का ये नया बल्ला कितना सेक्सी है. वो अब आने वाले टी20 में यही इस्तेमाल करेंगे.' 

 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement