Advertisement

विराट से मिलने पहुंचा 'Maaro Mujhe Maaro' वाला शख्स, देखते ही कोहली ने की कही ये बात

Virat Kohli viral video: विराट कोहली से मैच के बाद वो शख्स मिलने पहुंचा, जो कि 'मारो मुझे मारो' मीम से वायरल हुआ था. देखें कैसी रही कोहली के साथ उसकी मुलाकात.

विराट से मिलने पहुंचा 'Maaro Mujhe Maaro' वाला शख्स, देखते ही कोहली ने की कही ये बात

विराट कोहली ने की मारो मुझे मारो मीम वाले मोमिन से मुलाकात

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीं: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में हुए मुकाबले में कांटे की टक्कर रही और मैच आखिरी ओवर तक गया. हार्दिक पंड्या संकटमोचक के रूप में सामने आए और मैच बचा लिया. हालांकि इस मैच की एक खास बात ये भी थी कि ब्रेक के बाद वापसी कर रहे विराट कोहली का भी बल्ला बोला और फैंस ये देखकर बेहद खुश हुए. हार्दिक के जैसे ही विराट भी इस मैच के चलते एक बार नहीं बल्कि कई बार लाइमलाइट में आए. 

विराट अपनी बल्लेबाजी के अलावा जडेजा के रिव्यू पर दिए अपने रिएक्शन के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे. तो वहीं अब विराट एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल विराट का एक बड़ा ही अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जो शख्स विराट से मिलने आया है, वो और कोई नहीं बल्कि 'मारो मुझे मारो' मीम के कारण वायरल होने वाला मोमिन साकिब है.

यहां देखें वीडियो

भारत के मैच जीतने पर मोमिन विराट कोहली से मिले और उनसे हाथ मिलाया. विराट, मोमिन को देखते ही पहचान गए और पंजाबी में उनसे हंसते हुए उन्होंने बात की. मोमिन ने विराट के साथ मुलाकात का वीडियो ट्विटर पर भी अपलोड किया. वीडियो के साथ उसने कैप्शन में लिखा, 'ग्रेट स्पोर्ट्समैन और हंबल पर्सनाल्टी. द वन एंड ओनली विराट कोहली. उन्हें फॉर्म में वापस लौटता देख खुशी हुई. आज का मैच कमाल का था. फाइनल में मुलाकात होगी.'

विराट के साथ-साथ मोमिन ने हार्दिक पंड्या के साथ भी हुई मुलाकात का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो हार्दिक को बधाई दे रहा है और फाइनल मैच में फिर से मुलाकात होने की बात कह रहा है. विराट और हार्दिक के फैंस टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की मोमिन के साथ हुई इस मुलाकात के वीडियो का खूब लुत्फ उठा रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement