Advertisement
हिंदी न्यूज़एशिया कप 2022

Urvashi Rautela Naseem Shah Video: जिस पाकिस्तानी बॉलर पर फिदा हुईं उर्वशी रौतेला, उसने कर दी सॉलिड बेइज्जती

Naseem Shah On Urvashi Rautela: पाकिस्तान के पेसर नसीम शाह के साथ उर्वशी रौतेला का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो पर पाक गेंदबाज ने प्रतिक्रिया दी है.

Urvashi Rautela Naseem Shah Video: जिस पाकिस्तानी बॉलर पर फिदा हुईं उर्वशी रौतेला, उसने कर दी सॉलिड बेइज्जती

urvashi rautela naseem shah video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उर्वशी रौतेला अक्सर ही क्रिकेटरों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं. अब हाल ही में उन्होंने अपना और नसीम शाह का एक वीडियो डाला था जिसके बाद से दोनों के लिंकअप तक की बात कही जाने लगी थी. ऊर्वशी और ऋषभ पंत के रिलेशनशिप की भी बात कही जाती थी. बाद में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास भी निकाली थी. अब इंडियन एक्ट्रेस के वीडियो पर पाक क्रिकेटर ने ऐसी प्रतिक्रिया दी है जो शायद उन्हें अच्छी न लगे. 

Naseem Shah बोले, पता नहीं कौन उर्वशी
नसीम शाह ने इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला से जुड़े सवाल पर कहा, मुझे हंसी आ रही है आपके सवाल पर क्योंकि असल में मुझे कुछ पता ही नहीं है उर्वशी कौन है. पता नहीं कौन लोग वीडियो वगैरह बनाते हैं और मुझे इन सबके बारे में कुछ पता नहीं है. 

इसके बाद उन्होंने कहा कि न ही मुझे पता है कि कौन सा वीडियो है और कौन लोग इसे बनाते हैं और क्यों बनाते हैं. मेरा फोकस सिर्फ क्रिकेट है और आगे भी क्रिकेट ही रहेगा. मेरा इस तरह का कोई प्लान नहीं है.

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के लिए आशीष नेहरा ने बनाई टीम, अपने ही खिलाड़ियों पर नहीं जताया भरोसा  

उर्वशी रौतेला पर बन रहे कई मीम 
दरअसल उर्वशी और ऋषभ पंत को लेकर पहले ही सोशल मीडिया पर काफी मीम्स बन रहे थे. उन्होंने नसीम शाह के साथ वीडियो डाला तो उस पर भी जमकर बवाल बवाल हुआ था और काफी मीम बन रहे हैं. 

हालांकि नसीम ने यह भी कहा कि अगर कोई मुझे देखने के लिए स्टेडियम आ रहा है, मुझे लोग प्यार करते हैं तो यह खुशी की बात है. उन सभी लोगों को शुक्रिया कहना चाहता हूं जो मैच देखने के लिए स्टेडियम आते हैं. 

यह भी पढ़ें: Hot WWE Diva: रिंग में बड़े-बड़ों को पटखनी देती हैं ये रेस्लर्स, खूबसूरती से जीत लेंगी आपका दिल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement