Advertisement

India playing XI leaked: लीक हुआ पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का प्लेइंग 11? देखें Insta वायरल पोस्ट

India Playing 11 Leaked vs Pak: इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में टीम इंडिया के क्रिकेटरों की तस्वीरें शेयर की गई हैं. जिन्हें फैंस पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्लेइंग 11 बता रहे हैं.

India playing XI leaked: लीक हुआ पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का प्लेइंग 11? देखें Insta वायरल पोस्ट

टीम इंडिया का प्लेइंग 11

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत-पाकिस्तान का 28 अगस्त को दुबई स्टेडियम में मैच होना है. मैच से पहले टीम इंडिया का प्लेइंग 11 होगा, इसपर काफी चर्चा हो रही है. हर कोई अपनी-अपनी गणित लगा रहा है. लेकिन बीसीसीआई ने मैच के दो दिन पहले ही लगता है सभी को बता दिया है कि इंडिया की प्लेइंग 11 टीम में कौन शामिल होने वाला है और कौन नहीं. क्या है ये मामला आइए जानते हैं...

दरअसल बीसीसीआई ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसपर हजारों लोग धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं. इस पोस्ट में बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेटरों की कई सारी तस्वीरें डाली हैं. कोहली, रोहित समेत नेट प्रेक्टिस कर रहे खिलाड़ियों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं और इसके पीछे बड़ी वजह प्लेइंग 11 का लीक होना.

India vs Pakistan Asia Cup Match: जो टीम इंडिया भिड़ने वाली है पाकिस्तान से उसे कितना जानते हैं आप?

अपलोड की गई करीब 10 तस्वीरों को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि बीसीसीआई ने अभी से पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है. तस्वीरों में- विराट कोहली, केएल राहुल, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, आवेश खान और अर्शदीप सिंह नजर आ रहे हैं. सबसे पहली फोटो में केएल राहुल और रोहित शर्मा साथ बैटिंग करते दिख रहे हैं, जिसे देख लोग कह रहे हैं कि यही दोनों ओपनिंग करेंगे.

10 खिलाड़ियों की फोटो को इंडियनक्रिकेटटीम के ऑफिशियल हैंडल से पोस्ट होने पर प्लेइंग 11 के लीक होने की बात कही जा रही है. लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि Ind vs Pak का प्लेइंग 11 लगता है यही होने वाला है. प्लेइंग 11 कमेंट की मानो जैसे बाढ़ आ गई हो. इस पोस्ट को पांच घंटे में 5 लाख 85 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.  

India vs Pakistan live streaming: कहां और कैसे देख सकेंगे IND vs PAK मैच लाइव

पढ़ें लोगों के कमेंट्स

 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement