Advertisement
हिंदी न्यूज़एशिया कप 2022

Asia Cup 2022: IND vs PAK मैच फ्री में कैसे देखें? बस करना होगा ये छोटा सा काम

Asia cup 2022 Ind vs Pak live match free: जानें कहां देख सकेंगे फ्री में लाइव मैच और कैसे सुने हिंदी में लाइव कमेंट्री.

Asia Cup 2022: IND vs PAK मैच फ्री में कैसे देखें? बस करना होगा ये छोटा सा काम

India vs Pakistan live streaming free

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और पाकिस्तान के बीच Asia Cup 2022 का मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस मैच की Live Streaming आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा. लेकिन कुछ ऐसे फैन भी हैं, जो इस मुकाबले को फ्री में देखना चाहते हैं. मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और 7 बजे इस मुकाबले के लिए टॉस किया जाएगा. 

कहां देखें फ्री में Live

इस मुकाबले को फ्री में Live देखने के लिए आपको डीडी स्पोर्ट्स चैनल लगाना होगा. भारतीय क्रिकेट टीम के सभी वनडे और टी20 मुकाबलों प्रसारण के अधिकार प्रसार भारती के पास है ऐसे में इस मैच को आप बिना किसी शुल्क के DD Sports पर देख सकते हैं. इसके अलावा आप ऑल इंडिया रेडियो पर मैच की कमेंट्री सुन सकते हैं. 

एक-एक कर खुदकुशी कर रहे: IND vs PAK मैच से पहले क्यों कही जा रही ये बात

इस मुकाबले की लाइव कमेंट्री आप आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय चैनल पर सुन सकते हैं, जहां हिंदी और इंग्लिश में कमेंट्रेटर मैच का हाल सुनाएंगे. इसके लिए आपको 102.30 मेगाहर्ट्स ट्यून करनी होगा. यही नहीं आप FM1062 पर भी मैच के पल पल का हाल जान सकते हैं. इसके लिए आपको यूट्यूब पर https://www.youtube.com/c/FM1062 सर्च करना होगा. 

कब शुरू होगा मुकाबला

सभी फैंस मैच से जुड़ी हर चीज के बारे में जानना चाहते हैं और सर्च कर रहे हैं. तो हम आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान का मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement