Advertisement

पाकिस्तान से हारने के बाद भी भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार, जानें क्या करना होगा

Asia Cup 2022 Super 4: रविवार को पाकिस्तान से रोमांचक मुकाबले में हारने के बाद भारतीय टीम को अब दोनों मैच जीतने के साथ-साथ रनरेट भी बेहतर करने की जरूरत है.

Latest News
पाकिस्तान से हारने के बाद भी भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार, जानें क्या करना होगा

India hopes for final in asia cup 2022

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एशिया कप 2022 के सुपर 4 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा. इस हार ने भारत के फाइनल में पहुंचने की राह को मुश्किल कर दिया है. सभी टीमों को सुपर 4 में तीन-तीन मैच खेलने हैं और शीर्ष की दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी. पाकिस्तान और श्रीलंका ने एक-एक मैच जीतकर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. जबकि भारत और अफगानिस्तान को अपने-अपने पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है. हालांकि अभी भी चारों टीमों के लिए फाइनल के दरवाजे खुले हुए हैं. 

फाइनल में पहुंचने की राह हुई मुश्किल

भारतीय टीम 6 सितंबर को श्रीलंका और 8 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. दोनों मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ही खेले जाएंगे. भारत को हर हाल में बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे. हालांकि दोनों मैच जीतने के बाद भी भारतीय टीम को दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा. श्रीलंका और पाकिस्तान के पास भी दो-दो मैच बचे हैं और अगर वो दोनों एक-एक मैच जीत लेते हैं तो सुपर 4 की जंग और रोमांचक हो जाएगी.  

जीत की नहीं थी उम्मीद, जब मिली तो पागलों की तरह उछलने लगा पाकिस्तान का उपकप्तान, देखें वीडियो

भारतीय टीम को सुपर 4 के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि अच्छी खबर ये है कि भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और पाकिस्तान के उस गेंदबाज को टारगेट किया, जिसने अपनी रफ्तार और स्विंग से हौवा बना रखा था. इसके अलावा विराट कोहली ने भी जिस अंदाज में बल्लेबाजी की वो देखने लायक थी. टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैच जीतने तो होंगे ही साथ ही रनरेट भी बेहतर करना होगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement