Advertisement
हिंदी न्यूज़एशिया कप 2022

Ind vs Sri Lanka: तुम रन बनाओ, हम भी रन बनवाएंगे मगर दूसरी टीम के, लोगों ने बताया टीम इंडिया के गेंदबाजों का हाल

India vs Sri Lanka: टीम इंडिया के गेंदबजों की फैंस सोशल मीडिया पर जमकर लगा रहे हैं क्लास, देखें क्या कुछ कह रहे हैं.

Ind vs Sri Lanka: तुम रन बनाओ, हम भी रन बनवाएंगे मगर दूसरी टीम के, लोगों ने बताया टीम इंडिया के गेंदबाजों का हाल

भारतीय गेंदबाज हुए ट्रोल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया का हाल ऐसा हो चुका है कि बल्लेबाज रन बनाते हैं और गेंदबाज रन लुटाते हैं. एशिया कप में एक भी मैच ऐसा नहीं गया है, जिसमें भारतीय टीम के गेंदबाजों की पिटाई ना हुई हो. हांगकांग जैसी कमजोर टीम से लेकर पाकिस्तान जैसी अच्छी टीम तक, सभी ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को जमकर धोया है. एशिया कप में टीम इंडिया चार मैच खेल चुकी है, लेकिन उसके गेंदबाजों की अक्ल लगता है अभी तक ठिकाने नहीं आई है. पाकिस्तान और हांगकांग को अगर हम जाने भी दें तो श्रीलंका का क्या. उसने तो ऐसा मजा चखाया है, जो भारतीय गेंदबाजों कई बरसों तक नहीं भूलेंगे.

कप्तान रोहित शर्मा खुद ऐसी गेंदबाजी देखकर मैच में बस सिर पीटते ही दिखते हैं और हर एक बॉलर की तरफ इस तरह देखते हैं जैसे मानो कह रहे हों, भाई अब बस करो हमें मैच जीतना है, तुम भारत की ओर से खेल रहे हो, विरोधी की तरफ से नहीं. लेकिन गेंदबाजों पर इसका असर पड़ता नहीं दिख रहा. श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 का अपना दूसरा मैच खेल रही टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन तो बना लिए लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि भारतीय गेंदबाज मुंह छिपाते नजर आए.

सोशल मीडिया पर भी टीम इंडिया के गेंदबाजों की खूब किरकिरी हो रही है. हर कोई गेंदबाजों को ट्रोल कर रहा है और तो और ये भी कहा जा रहा है कि हिट फिल्म लगान फिल्म का फिरकी गेंदबाज 'कचरा' ही टीम इंडिया को अब बचा सकता है. लोग लगातार टीम इंडिया के गेंदबाजों को ट्रोल कर रहे हैं और मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं. कुछ लोग इस मौके पर मोहम्मद शमी को भी मिस करते दिख रहे हैं. देखिए भारतीय गेंदबाजों की परफॉर्मेंस को लेकर क्या है जनता की राय...

 

 

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement