Advertisement
हिंदी न्यूज़एशिया कप 2022

IND vs PAK: बाबर से बोले रोहित- शादी कर ले भाई, देखें फिर सामने से क्या आया जवाब

Rohit Sharma asks Babar to get married: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने आखिर क्यों दी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को शादी कर लेने की सलाह.

IND vs PAK: बाबर से बोले रोहित- शादी कर ले भाई, देखें फिर सामने से क्या आया जवाब

रोहित ने बाबर से कहा शादी कर लो भाई

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले एक के बाद एक मजेदार वीडियो सामने आ रहे हैं. जहां पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन अफरीदी का भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ वीडियो सामने आया था. वहीं अब दोनों टीमों के कप्तान, रोहित शर्मा और बाबर आजम का एक कैंडिड वीडियो वायरल हो रहा है. प्रैक्टिस के बाद बाबर और रोहित एक दूसरे से क्या बातें कर रहे हैं आइए जानते हैं...

दरअसल मैच से पहले रोहित ने बाबर को सलाह दी है कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए. दोनों के बीच हुई इस हल्की-फुल्की बातचीत का वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में पहले दोनों आराम से बात कर रहे होते हैं और फिर अचानक से रोहित, बाबर से कहते हैं, भाई शादी कर लो. तो इसपर बाबर एकदम शॉक हो जाते हैं और कहते हैं- नहीं, अभी नहीं...

IND vs PAK Asia Cup 2022: कौन किस पर कितना भारी, किसके जीतने की है ज्यादा उम्मीद?
 

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन कुछ ही लोग हैं जो रोहित और बाबर के बीच हुई बात को डिकोड कर पा रहे हैं. ज्यादातर लोग पीसीबी को ही वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक डालने को लेकर कोस रहे हैं. जनता पीसीबी को खराब क्वालिटी के वीडियो डालने को लेकर काफी कुछ कह रही है. वहीं जिस शख्स ने इस बातचीत को डिकोड किया है, उसके ट्वीट पर भर-भर के रिप्लाई आ रहे हैं. 

बातचीत को गौर से सुनने के बाद हर किसी को यकीन हो रहा है कि सच में रोहित ने बाबर से शादी का ही पूछा है.

एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान.

रिजर्व खिलाड़ी- दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल.

विराट का हैरतंगेज शॉट देखकर हाथ जोड़ने लगा पाकिस्तानी गेंदबाज, लोगों ने किए मजेदार कमेंट, देखें वीडियो

एशिया कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, हसन अली, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement