Advertisement
हिंदी न्यूज़एशिया कप 2022

Ind vs Pak: 'मुझे बस लोगों को मारना था', अख्तर ने बताई वो राज की बात जिसे सुनकर भौचक्के रह गए वीरू

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Shoaib Akhtar ने Virender Sehwag को बताई वो बात, जो उनसे मैनेजमेंट ने कही थी भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने से पहले.

Ind vs Pak: 'मुझे बस लोगों को मारना था', अख्तर ने बताई वो राज की बात जिसे सुनकर भौचक्के रह गए वीरू

शोएब अख्तर और सचिन तेंदुलकर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच एशिया कप से पहले दोनों ही टीमों के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी खूब बयानबाजी कर रहे हैं और भारत-पाकिस्तान के बीच हुई ऐतिहासिक मुठभेड़ों से जुड़े किस्से साझा कर रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी एक साथ ऐसे ही भारत-पाक क्रिकेट से जुड़ी बातें करते दिखाई दे रहे हैं और वीडियो में उनके बीच जो बातचीत हुई है, वो अब तेजी से क्रिकेट फैंस के बीच पहुंच रही है.

स्टार स्पोर्ट्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में शोएब अख्तर एक पुराने मैच की बात करते दिख रहे हैं और वीरू को बड़ा ही रोचक किस्सा बता रहे हैं. शोएब अख्तर 1999 के उस मैच की बात कर रहे हैं, जब उन्होंने पहली बार भारत के खिलाफ खेला था. ईडन गार्डन के मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच में अख्तर ने शानदार तेज गेंदबाजी की थी और सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण जैसे धुरंधर बल्लेबाजों को आउट किया था.

बस की टिकट के लिए नहीं थे पैसे, सड़क पर गुजारी थी रात, ये है वो पाकिस्तानी गेंदबाज जिसके सामने कांपते थे बल्लेबाज

सुने क्या कहा शोएब अख्तर ने

शोएब ने आज इसी मैच से जुड़ी एक खास बात खुलासा किया है. उन्होंने वो बात बताई है जो कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें मैच से पहले कही थी. अख्तर ने सहवाग को कहा, 'सलीम मलिक ने मुझे कहा था कि मैं कोलकाता टेस्ट में खेलूंगा. उन्होंने मुझसे कहा था कि कोलकाता की विकेट बड़ी तेज है. तुझे सिर्फ लोगों को मारना है. मैंने पूछा कैसे, क्या मुझे आउट करना है, तो उन्होंने कहा नहीं सिर्फ लोगों को मारना है, आउट हम कर लेंगे.' शोएब ने बताया कि उस समय मुझे सिर्फ बल्लेबाजों का सिर और पसलियां दिखती थी. उन्होंने बताया कि मैंने पाकिस्तान के इस प्लान के बारे में बाद में सौरव गांगुली को भी बताया था कि मैनेजमेंट ने मुझे सिर्फ आपकी पसलियों पर मारने के लिए कहा था, आउट करने के लिए नहीं.

देखें वीडियो

शोएब अख्तर का इंटरनेशनल करियर बेहद अच्छा रहा है. वो जब तक क्रिकेट खेले हर बल्लेबाज के पैर उनके आगे कांपते दिखे. अख्तर ने पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15टी20 खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 178, 247 और 19 विकेट झटके थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement