Advertisement
हिंदी न्यूज़एशिया कप 2022

Asia Cup India Vs Hong Kong Dream 11: हार्दिक पंड्या को बनाएं कप्तान? फैंटेसी टीम बनाने के लिए लें ये टिप्स 

India Vs Hong Kong Dream 11 Prediction: एशिया कप (Asia Cup 2022) में आज भारतीय टीम सुपर-4 का टिकट पक्का करने के इरादे से उतरेगी. भारत बनाम हांगकांग के मैच को लेकर भी फैंस का उत्साह बना हुआ है. फैंटसी टीम और ड्रीम 11 (India Vs Hong Kong Dream 11) टीम को लेकर काफी चर्चा हो रही है. 

Asia Cup India Vs Hong Kong Dream 11: हार्दिक पंड्या को बनाएं कप्तान? फैंटेसी टीम बनाने के लिए लें ये टिप्स 

Asia Cup 2022 India Vs Hong kong dream 11

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एशिया कप में आज भारतीय टीम के सामने हांगकांग की चुनौती है. अगर आप भारत बनाम हांगकांग (Ind Vs Hong Kong) मैच के लिए अपनी फैंटसी टीम (Dream 11) बनाना चाहते हैं तो आपके लिए हम सुझाव लेकर आए हैं. दुबई क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार मुकाबला शाह 7.30 बजे से शुरू होगा. टॉस 30 मिनट पहले शाम सात बजे होगा. टीम इंडिया इस मैच में जीत के साथ सुपर-4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी. सुपर-4 में पहुंचने वाली पहली टीम अफगानिस्तान है. ग्रुप बी में अफगानिस्तान ने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं. 

टीम इंडिया में हो सकते हैं कुछ बदलाव 
कप्तान रोहित शर्मा ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिया था कि भारतीय टीम प्रयोग करना जारी रख सकती है. पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में ऋषभ पंत को मौका नहीं मिला था लेकिन इस मैच में उन्हें मौका मिल सकता है. दीपक हुड्डा को भी मौका दिया जा सकता है क्योंकि टी20 मैच में वह शतक भी लगा चुके हैं. 

स्पिनरों की बात करें तो रवींद्र जडेजा का खेलना लगभग तय है. देखना है कि युजवेंद्र चहल पर कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ क्या फैसला लेते हैं. चहल को टीम में जगह मिलती है या फिर उनकी जगह आर अश्विन या रवि बिश्नोई में से किसी और को मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें: India Vs Hong Kong: आज हांगकांग से मैच, ऋषभ पंत की होगी प्लेइंग 11 में वापसी और कैसी है पिच रिपोर्ट?  

IND vs HK Dream11 टीम ऐसी बना सकते हैं
हार्दिक पंड्या (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, निजाकत खान (उप-कप्तान), एजाज खान, किंचित शाह, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, एहसान खान, अर्शदीप सिंह.

विराट कोहली (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, निजाकत खान (उप-कप्तान), एजाज खान, किंचित शाह, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, दीपक हुड्डा, अर्शदीप सिंह.

यह भी पढ़ें: India Vs Hong Kong: हांगकांग नहीं ये तो भारत और पाकिस्तान की टीम है, चौंकिए नहीं जान लें ये फैक्ट  

टीमें इस प्रकार हैं: 
भारत : रोहित शर्मा( कप्तान ), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान.

हांगकांग: निजाकत खान ( कप्तान ), किंचित शाह, आफताब हुसैन, ऐजाज खान, अतीक इकबाल, बाबर हयात, धनंजय राव, एहसान खान, हारुन अर्शद, स्कॉट मैकेनी, गजांफर मोहम्मद , मोहम्मद वाहिद, आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, वाजिद शाह, यासिम मुर्तजा, जीशान अली.

नोट: यहां सिर्फ सुझाव दिए गए हैं, कोई भी जोखिम उठाने का फैसला अपने विवेक के आधार पर करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement