Advertisement
हिंदी न्यूज़एशिया कप 2022

Asia Cup India Vs Pakistan: पाकिस्तानी फैन ने पूछा, 'मैच में क्या होगा?' देखें इरफान पठान का दिलचस्प जवाब

India Vs Pakistan Irfan Pathan: एशिया कप के सुपर-4 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला है. इस मैच से पहले एक पाकिस्तानी फैन ने पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan Video) से सवाल पूछा जिसका जवाब वायरल हो रहा है.

Asia Cup India Vs Pakistan: पाकिस्तानी फैन ने पूछा, 'मैच में क्या होगा?' देखें इरफान पठान का दिलचस्प जवाब

Irfan Pathan On india Vs Pakistan asia cup

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan Asia Cup) के बीच आज महामुकाबला है. इस मैच से पहले शनिवार को एक पाकिस्तानी फैन ने इरफान पठान से पूछा कि मैच में क्या होगा? इसके जवाब में पूर्व क्रिकेटर ने जो कहा है वह वायरल हो रहा है. बता दें कि इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक हैट्रिक ली थी और उस दौरे में भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी उनके फैंस बड़ी संख्या में बने थे. देखें वीडियो में क्या हुआ और क्यों तेज गेंदबाज का वीडियो वायरल हो रहा है. 

Irfan Pathan का जवाब हर हिंदुस्तानी का दिल जीत लेगा 
इरफान पठान को गुजरते हुए देखकर एक पाकिस्तानी फैन ने रोककर पूछा कि इरफान भाई कैसे हैं आप? इसके बाद उनसे पूछता दिखता है कि कल के मैच में क्या होगा? जवाब में इरफान कहते हैं, 'वही होगा जो हमेशा से होता आया है.' इस पर फैन कहता है वर्ल्ड कप जैसा? इरफान हंसते हुए कहते हैं कि वो एक बार गलती से हो गया तो हो गया और फिर हंसने लगते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Momin Saqib (@mominsaqib)

इस वीडियों में देखकर साफ पता चलता है कि इरफान पठान का क्रेज अभी भी पाकिस्तानी फैंस के बीच है. उनसे बात करने के लिए कुछ और फैन भी आते हैं. आपको बता दें कि इस वक्त पूर्व क्रिकेटर दुबई में ही हैं और वह कमेंट्री कर रहे हैं और मैच एक्सपर्ट के तौर पर भी जुड़े हुए हैं. 

यह भी पढ़ें: प्लेइंग 11 में आज मिल सकता है अक्षर पटेल को मौका, देखें मंगेतर मेहा के साथ प्यारी तस्वीरें

भारत के सामने प्लेइंग 11 चुनने की चुनौती
भारत के सामने इस मैच में सही प्लेइंग 11 चुनने की चुनौती है. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा मैच से ठीक पहले चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अक्षर पटेल को शामिल किया गया है.  अब देखना है कि उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिलता है या नहीं. आर अश्विन को अभी तक दोनों मैच में मौका नहीं मिला है. रवि बिश्नोई और दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ी भी बाहर इंतजार कर रहे हैं. 

रविवार को होने वाला भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. मैच शाम सात बजे से शुरू होगा और टॉस आधा घंटा पहले होगा. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को भारतीय टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी. 

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान के खिलाफ चलता है हार्दिक पंड्या का बल्ला, रिकॉर्ड देखकर कांप रहे होंगे पाक बॉलर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement