Advertisement

Asia Cup Ind Vs Afg: टीम इंडिया के लिए सम्मान बचाने की चुनौती, कब-कहां देखें भारत बनाम अफगानिस्तान मैच? यहां है जवाब

India Vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर-4 का मुकाबला आज दुबई में होगा. दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट में यह आखिरी मुकाबला है.

Asia Cup Ind Vs Afg: टीम इंडिया के लिए सम्मान बचाने की चुनौती, कब-कहां देखें भारत बनाम अफगानिस्तान मैच? यहां है जवाब

Asia Cup Ind Vs Afg

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एशिया कप में सुपर-4 का मुकाबला आज भारत और अफगानिस्तान (Asia Cup Ind Vs Afg) के बीच है. दोनों ही टीमें अपने दोनों मुकाबले हारकर फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं. हालांकि सम्मान बचाने के लिए आज की लड़ाई में दोनों टीम पूरी मजबूती से उतरेंगी. यह मैच कहां हो रहा है, कब शुरू होगा और कैसे देख सकते हैं जैसे सारे सवालों के जवाब आप यहां जान सकते हैं.   

Team India के पास सम्मान बचाने का आखिरी मौका 
टीम इंडिया सुपर-4 में अपने दोनों ही मुकाबले गंवा चुकी है और टीम की टूर्नामेंट से विदाई हो चुकी है. यह मैच सम्मान बचाने के लिए औपचारिकता भर है लेकिन यही मौका है कि बड़ी और अच्छी जीत के साथ खिलाड़ी घर वापस लौटें. वर्ल्ड कप के लिहाज से एशिया कप कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के लिए एक बड़ा सबक है. 

वर्ल्ड कप से पहले कई क्षेत्रों में टीम की कमजोरी सामने आई है. खास तौर पर गेंदबाजी विभाग और प्लेयर्स का टिककर नहीं खेलना बड़ी समस्या है. ऐसे में कप्तान और कोच को अगले महीने से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये सारी कमजोरियां दूर करनी होंगी. 

यह भी पढ़ें: हार ने तोड़ दिया अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का दिल, मैदान पर ही छलके आंसू, तस्वीरें देख पिघल जाएगा दिल

Ind Vs Afg मैच कब होगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला आठ सितंबर यानी गुरुवार को खेला जाएगा. 

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच कितने बजे से शुरू होगा?
मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले शाम 7:00 बजे होगा. 
 
India Vs Afghanistan मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: Asia Cup Afg Vs Pak: मैच के बाद ट्विटर पर संग्राम, शोएब अख्तर को पूर्व अफगान क्रिकेट प्रमुख ने खूब सुनाया  

Ind Vs Afg मैच लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
एशिया कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं.

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर देखी जा सकती है. साथ ही यह मैच फ्री में भी देखा जा सकता है. मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है. डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement