Advertisement

Asia Cup Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह को ट्रोल करने वाले 'चोमू आदमी' को पत्नी संजना ने यूं कराया चुप

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की पत्नी ने एक फोटो शेयर किया जिस पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. संजना ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया.

Asia Cup Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह को ट्रोल करने वाले 'चोमू आदमी' को पत्नी संजना ने यूं कराया चुप

Jasprit Bumrah Asia Cup

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से एशिया कप में नहीं खेल रहे हैं. सोमवार को उनकी पत्नी ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी और उसके साथ थ्रोबैक फोटो भी लिखा था. हालांकि इसके बाद भी सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था. इसके जवाब में संजना ने ट्रोलर्स की अच्छी क्लास लगाई है. हालांकि कपल की इस प्यारी तस्वीर पर कई लोगों ने अच्छे कमेंट्स भी किए और बुमराह के जल्द ठीक होकर मैदान पर लौटने के लिए मैसेज लिखे हैं. 

Jasprit Bumrah को ट्रोल करने वालों को संजना ने लताड़ा 
संजना ने सोमवार को बुमराह के साथ एक तस्वीर शेयर की थी. उन्होंने लिखा, 'जसप्रीत के साथ प्यारी सी पुरानी फोटो है. मेरे और बुमराह के स्नीकर्स इस फोटो के स्टार्स हैं.' इस फोटो को शेयर करते हुए संजना ने थ्रोबैक हैशटैग भी यूज किया था. तस्वीर में दोनों काफी खुश लग रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि शायद यह किसी ट्रिप की फोटो है. 

ट्रोल करने वाले की यूं लगाई संजना ने क्लास

इसके बावजूद शख्स ने बुमराह को ट्रोल करने की कोशिश की थी और ऐसे कमेंट्स किए जिसमें आपत्तिजनक शब्द भी थे. संजना ने ट्रोलर्स को इग्नोर करने के बजाय जवाब दिया और लिखा, 'थ्रोबैक फोटो है, दिखता नहीं है क्या चोमू आदमी?'

यह भी पढे़ं: लंदन से शाहीन अफरीदी ने दिया टीम को मैसेज, 'एशिया कप हाथ से नहीं जाना चाहिए'

मैदान पर वापसी के लिए बुमराह ने शुरू कर दी है तैयारी 
बता दें कि एशिया कप से ठीक पहले चोटिल होने की वजह से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. उन्हें बैक इंजरी थी और इस वजह से आराम दिया गया था. कुछ दिन पहले वह नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हुए भी दिखाई दिए थे. 

अब देखना है कि भारतीय टीम का स्टार पेसर टीम में कब वापसी करता है. वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ भी सीरीज है और उम्मीद की जा रही है बुमराह इनमें से किसी एक दौरे के साथ वापसी कर सकते हैं

यह भी पढे़ं: आईपीएल में अब कभी नहीं चलेगा सुरेश रैना का बल्ला, ऑक्शन में भी नहीं देंगे नाम, जानें पूरी डिटेल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement