Advertisement
हिंदी न्यूज़एशिया कप 2022

Asia Cup Ind Vs Afg: भारत और अफगानिस्तान दुबई में होंगे आमने-सामने, पिच और मौसम का हाल जान लें  

Ind Vs Afg Pitch Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला गुरुवार को है. दुबई क्रिकेट ग्राउंड की पिच और मौसम का हाल पहले ही जान लें.

Asia Cup Ind Vs Afg: भारत और अफगानिस्तान दुबई में होंगे आमने-सामने, पिच और मौसम का हाल जान लें  

Ind Vs Afg Asia Cup Super-4

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एशिया कप में आज भारत और अफगानिस्तान (Asia Cup Ind Vs Afg) के बीच  सुपर-4 मुकाबला खेला जाना है. दोनों ही टीमें अब फाइनल की दावेदार नहीं हैं लेकिन जीत के साथ सफर खत्म करने का यह आखिरी मौका है. मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है तो पिच और मौमस की भी बड़ी भूमिका होगी. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. आज के मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट जानना चाहते हैं तो यहां सारी डिटेल है. 

पिच पर गेंदबाजों को मिल सकती है मदद
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप में खेले गए चार मुकाबलों में से तीन में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. पिच को देखते हुए आज भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है. इस पिच पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला रह सकता है लेकिन बीच के ओवरों में स्पिनर्स को भी अच्छी मदद मिलेगी.

दुबई की पिच पर तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद

बल्लेबाजों के लिए धैर्य और शुरुआत में थोड़ा वक्त बिताना जरूरी है. ग्राउंड काफी बड़ा है तो आते ही ताबड़तोड़ शॉट्स देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि अगर एक बार बल्लेबाज जम जाए तो बड़े शॉट्स खेलना आसान होता चला जाएगा. पिच को देखते हुए इतना कहा जा सकता है कि टॉस जीतने वाली टीम के पास थोड़ा अडवांटेज होगा.

यह भी पढ़ें: Asia Cup Ind Vs Afg: आज मौका नहीं चूकना चाहेंगे रोहित शर्मा, प्लेइंग 11 में कर सकते हैं कई बड़े बदलाव

मौसम गेम बिगाड़ सकती है? 
मौसम की बात की जाए तो बारिश की संभावना नहीं है इसलिए मैच रद्द होने जैसी स्थिति नहीं बनेगी. दुबई का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री तक रह सकता है. हालांकि तेज गर्मी की वजह से खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है और पिछले मैच में भी ऐसा देखा गया था. 

मैच शाम को साढ़े सात बजे से शुरू होगा तो तब तक हवा में थोड़ी नमी घुल जाती है. ह्यूमिडिटी 43 प्रतिशत होगी और खिलाड़ियों के लिए जरूरी है कि वह पर्याप्त मात्रा में लिक्विड लेते रहें. बारिश के आसार नहीं है इसलिए मैच के समय में कोई बदलाव की संभावना नहीं है. टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में आज कई बदलाव दिख सकते हैं. तेज गेंदबाज दीपक चाहर और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की टीम में वापसी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Ind Vs Afg: टीम इंडिया के लिए सम्मान बचाने की चुनौती, कब-कहां देखें भारत बनाम अफगानिस्तान मैच? यहां है जवाब

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement