Advertisement
हिंदी न्यूज़एशिया कप 2022

Asia Cup Ind Vs Afg: आज मौका नहीं चूकना चाहेंगे रोहित शर्मा, प्लेइंग 11 में कर सकते हैं कई बड़े बदलाव

Ind Vs Afg Playin XI: एशिया कप में टीम इंडिया आज अपने आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान से भिड़ने जा रही है. रोहित शर्मा प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकते हैं.

Asia Cup Ind Vs Afg: आज मौका नहीं चूकना चाहेंगे रोहित शर्मा, प्लेइंग 11 में कर सकते हैं कई बड़े बदलाव

ind vs afg playing xi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एशिया कप में भारत का सफर अब खत्म हो चुका है और गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच सिर्फ औपचारिकता भर है. हालांकि रोहित शर्मा सही प्लेइंग 11 के साथ उतरने की कोशिश करेंगे और टीम की कोशिश रहेगी कि पिछले दो मैचों में की हुई गलतियां न दोहराई जाएं. कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के लिए वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप में मिली हार में कई सबक हैं. उम्मीद की जा रही है कि आज के मुकाबले में टीम इंडिया बेहतर खेल दिखाएगी और सम्मान के साथ सफर खत्म करेगी. 

प्लेइंग 11 में हो सकते हैं कई बदलाव 
आज प्लेइंग 11 में कई बदलाव हो सकते हैं. बेंच पर बारी का इंतजार कर रहे दीपक चाहर को मौका मिल सकता है. अब देखना होगा कि दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से किसको मौका मिलता है. रवींद्र जडेजा की जगह पर टीम में शामिल किए गए अक्षर पटेल के लिए भी प्लेइंग 11 में जगह बन सकती है. 

युजवेंद्र चहल के लिए एशिया कप ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. रवि बिश्नोई ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी की थी तो शायद आज उन्हें दोबारा मौका दिया जा सकता है. भुवनेश्वर कुमार पिछले दो मैच में काफी महंगे साबित हुए हैं. देखना यह है कि इस मैच में वह कैसी गेंदबाजी करते हैं.  

यह भी पढे़ं: टीम इंडिया के लिए सम्मान बचाने की चुनौती, कब-कहां देखें भारत बनाम अफगानिस्तान मैच? यहां है जवाब

टीम इंडिया के लिए सम्मान बचाने का आखिरी मौका 
भारत के लिए यह मैच सम्मान बचाने का मौका भर ही है क्योंकि अफगानिस्तान की हार के साथ ही टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की रही-सही उम्मीद भी टूट चुकी है. पाकिस्तान के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम को 1 विकेट से हार मिली है. इस युवा टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है और हार के बाद भी अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है.

यह भी पढे़ं: Asia Cup Afg Vs Pak: मैच के बाद ट्विटर पर संग्राम, शोएब अख्तर को पूर्व अफगान क्रिकेट प्रमुख ने खूब सुनाया 

ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11
भारत की संभावित प्लेइंग XI- केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक/अक्षर पटेल, आर अश्विन, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement