Advertisement

टीम इंडिया को सताने वाले इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लड़कियों से लगता है डर, Video में जानें क्या है वजह

Mohammad Rizwan Selfie with girl: पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. रिजवान आखिर लड़कियों के साथ फोटो क्यों नहीं क्लिक कराते अब इस बात का पता चल गया है.

टीम इंडिया को सताने वाले इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लड़कियों से लगता है डर, Video में जानें क्या है वजह

मोहम्मद रिजवान नहीं खिंचाते लड़कियों के साथ फोटो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया की नाक में दम करने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान के बारे में एक ऐसी बात पता चली है, जो शायद ही किसी को पता होगी. दुबई में एशिया कप खेल रहे रिजवान को दरअसल लड़कियों से बड़ा डर लगता है और ये बात एक वीडियो में भी सामने आई है. रिजवान लड़कियों से आखिर क्यों दूर रहते हैं और उन्होंने ऐसा क्यों कहा आइए लगाते हैं पता...

दरअसल मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पता लगा है कि रिजवान लड़कियों के साथ सेल्फी खिंचाने में असहज महसूस करते हैं. इस वीडियो में जो लड़की नजर आ रही है, वो हसन अली के आई लव इंडिया वाले वीडियो में वायरल हुई थी. हसन अली के बाद जब उसने रिजवान के साथ फोटो खिंचाने की कोशिश करी तो रिजवान ने दूर से ही फोटो क्लिक करने को कह दिया. रिजवान के साथ फोटो को लेकर हुई बातचीत के बारे में लड़की ने वीडियो में काफी कुछ बताया है.

क्रिकेट छोड़ देंगे रोहित शर्मा! अब इस फील्ड में शुरू कर रहे नई पारी, फोटो देख सूर्या बोले- ये किस लाइन में आ गए 

वीडियो में जब वो रिजवान को साथ में फोटो क्लिक कराने के लिए कहती है तो उस वक्त रिजवान के साथ पाकिस्तान टीम के फिजियो भी मौजूद थे. पहले तो रिजवान फिजियो से ही कहते हैं कि आप भी साथ आ जाइए. लेकिन अकेले सेल्फी क्लिक कराने की जब बात हुई थी तो रिजवान ने कहा कि वो लड़की के साथ फोटो नहीं क्लिक करा सकते. इसकी वजह रिजवान का ज्यादा धार्मिक होना बताया गया. रिजवान का कहना है कि वो किसी भी लड़की के साथ इसी वजह से फोटो नहीं खिंचाते. साथ ही उनका ये भी कहना है कि वो महिलाओं की वो बहुत ज्यादा इज्जत करते हैं और फोटो ना खिंचाने का एक बड़ा कारण ये भी है. हालांकि एक दो बार कहने पर उन्होंने फोटो क्लिक कराई लेकिन वो भी 8 फीट की दूरी से.

वीडियो में रिजवान के साथ और भी लोग फोटो खिंचाते दिख रहे हैं. कुछ पुरुषों ने भी उनके साथ फोटो क्लिक कराई और रिजवान ने उनके कंधे पर हाथ रखकर फोटो भी खिंचाई. रिजवान अपने फैंस को कम ही नाखुश करते हैं. लेकिन लड़कियों के मामले में वो दूर ही रहते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement