Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

World's Richest Woman: कौन है दुनिया की सबसे अमीर महिला, लिस्ट में ये नाम भी हैं शामिल

World's Richest Woman: दुनिया की सबसे अमीर महिला फ्रांस की फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स हैं.

Latest News
World's Richest Woman: कौन है दुनिया की सबसे अमीर महिला, लिस्ट में ये नाम भी हैं शामिल

Worlds Richest Woman : Francoise Bettencourt Meyers

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हम सबके मन में एक प्रश्न जरुर आता है कि जहां दुनिया के अमीर लोगों के बारे में बात होती है. उन सबके बच दुनिया की सबसे अमीर महिला (World's Richest Woman) कौन होगी? अगर आपको नहीं पता है तो हम बताएंगे कि दुनिया कि सबसे अमीर महिला कौन है? आपने L'Oréal का नाम सुना होगा और हो सकता है कि इसका कोई ना कोई ब्यूटी प्रोडक्ट (Beauty Product) आपके घर में पड़ा हो. दरअसल हम बात कर रहे हैं फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स (Francoise Bettencourt Meyers) की, जो कि L'Oréal के फाउंडर की पोती हैं और वर्तमान में इनकी नेट वर्थ 74.6 बिलियन डॉलर है. बता दें कि फ्रेंकोइस को L'Oréal से ही पूरा इनकम होता है और इसी के दम पर फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं.

दुनिया की सबसे अमीर महिलाएं

फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स के बाद वॉलमार्ट (Walmart Inc.) के फाउंडर की बेटी ऐलिस लुईस वाल्टन (Alice Walton) है. जिनका नेट वर्थ 60.9 बिलियन डॉलर है. वहीं तीसरे नंबर पर जूलिया कोच (Julia Koch) का नाम आता है जो कि 58 बिलियन डॉलर के संपत्ति की मालकिन हैं. 

मालूम हो कि फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स की मां भी दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं. हालांकि फ्रेंकोइस की मां लिलियन बेटेनकोर्ट (Liliane Bettencourt) की 94 साल की उम्र में सितंबर 2017 में मौत हो चुकी है और अब दुनिया की सबसे अमीर महिला (World's Richest Woman) की लिस्ट में फ्रेंकोइस ने अपना नाम दर्ज करवा लिया है.

खैर फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स को दुनिया की सबसे अमीर महिला बनने से पहले L'Oréal कंपनी में अपना हक पाने के लिए अपनी मां के एक करीबी दोस्त से लीगल लड़ाई लड़नी पड़ी और तब कहीं जाकर वह कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बन सकीं. कंपनी के कर्मचारियों का मानना है कि मेयर्स कंपनी के कार्यों पर बहुत ध्यान देती हैं और इसी वजह से कंपनी प्रॉफिट भी कमा रही है.

यह भी पढ़ें: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला Sula Vineyards IPO, क्या पैसा लगाना रहेगा फायदेमंद

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News
 पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement