Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

अब UPI QR Code स्कैन कर खरीद सकेंगे ट्रेन और प्लेटफॉर्म टिकट, लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा 

एवीटीएम पर यूपीआई क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है. जिसे स्कैन करने के बाद पैसेंजर टिकट खरीद सकते हैं. एवीटीएम स्मार्ड कार्ड को भी रिचार्ज कर सकते हैं.

अब UPI QR Code स्कैन कर खरीद सकेंगे ट्रेन और प्लेटफॉर्म टिकट, लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंडियन रेवले (Indian Railway) लगातार अपने आपको अपग्रेड कर रहा है, साथ ही पैसेंजर्स की सुविधाओं को बढ़ाने का काम कर रहा है. इसी फेहरिस्त में इंडियन रेवले ने स्टेशनों पर मौजूइ ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन पर डिजिटल पेमेंट करने की सुविधा दे दी है. अब कोई भी पैसेंजर यूपीआई (UPI) कोड को अपने मोबाइल से स्कैन कर फोनपे, गूगल पे या पेटीएम से ट्रेन या प्लेटफॉर्म टिकट खरीद सकता है. इस सुविधा के माध्यम से पैसेंजर्स अपने मंथली ट्रैवल पास को भी हर महीने रिनुअल करा सकते हैं. 

क्या कहते हैं अधिकारी 
इस बारे नॉथ वेस्टर्न रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे स्टेशनों  पर मौजूद एवीटीएम पर यूपीआई क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है. जिसे स्कैन करने के बाद पैसेंजर टिकट खरीद सकते हैं. साथ अपने एवीटीएम स्मार्ड कार्ड को भी रिचार्ज कर सकते हैं. अब इंडियन रेवले अपने पैसेंजर्स को पूरी तरह से डिजिटल मोड में आने की सलाह दे रहा है. साथ ही इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की सलाह भी दे रहा है. ताकि रेलवे स्टेशनों के टिकट काउंटर्स से लंबी-लंबी लाइनों को खत्म किया जा सके. 

य​ह भी पढ़ें:- Indian Railway: क्या 31 मई को नहीं चलेंगी ट्रेनें? स्टेशन मास्टरों ने किया बड़ा ऐलान

मिलेगा लंबी लाइनों से छुटकारा 
रेलवे अधिकारियों के अनुसाार अनरिजर्व्ड टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और मंथली सीजन टिकट को रिनुअल कराने के लिए अब लोगों को लंबी लाइनों से गुजरना नहीं पड़ेगा. एवीटीएम के क्यूआर कोड को स्कैन कर कोई भी अपने काम को पूरा कर सकता है. साथ ही पेमेंट करने का तरीका काफी आसान होने के साथ सेफ भी है. अधिकारियों ने सभी रेल पैसेंजर्स से आग्रह कर रहे हैं कि वो ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट का प्रयोग कर रेलवे की ओर से दी गई सुविधा का बेनिफिट लें. 

य​ह भी पढ़ें:- Delhi-Mumbai और Delhi-Howrah रेल रूट पर सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज!

फुटफॉल के हिसाब से स्टेशनों पर लगाई जा रही हैं मशीनें 
इंडियन रेलवे ने पैसेंजर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए देश के अलग-अलग जोन के कई रेलवे स्टेशनों पर एटीवीएम मशीनें लगाई हैं. इन मशीनों की संख्या में लगातार इजाफा किया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार इंडियन रेलवे मौजूदा समय में उन स्टेशनों पर मशीन लगा रही हैं जहां पैसेंजर्स का फुटफॉल ज्यादा है. उसके बाद प्रायरिटी के हिसाब से सभी स्टेशनों पर एवीटीएम मशीनों को लगाया जाएगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement