Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

PM Matru Vandana Yojana: गर्भवती महिलाओं को मिलेगी 5000 रुपये की मदद, जानें कौन उठा सकता है लाभ और आवेदन का तरीका

प्रधानमंत्री की मातृत्व वंदना योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत आती है. इस योजना को शुरू करने का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के बीच मां को आर्थिक रूप से सहायता देना है.

Latest News
PM Matru Vandana Yojana: गर्भवती महिलाओं को मिलेगी 5000 रुपये की मदद, जानें कौन उठा सकता है लाभ और आवेदन का तरीका

PM Matru Vandana Yojana

(Credit Image AI)

Add DNA as a Preferred Source

केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हुई हैं. इन्हीं में से एक प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना है. इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती महिलाओं को सरकार नवजात बच्चे के स्वास्थ्य के लिए 5000 रुपये का अनुदान देती है. ऐसे में अगर आप या आपके परिवार में कोई महिला गर्भवती है, तो PM Matru Vandana Yojana जानकारी आपके लिए बेहद  फायदेमंद साबित हो सकती है. आइए जानत हैं कि क्या है PM Matru Vandana Yojana. इसमें किस किस को लाभ मिल सकता है. कैसे और कब आवेदन कर सकते हैं...

यह है प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना

प्रधानमंत्री की मातृत्व वंदना योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत आती है. इस योजना को शुरू करने का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के बीच मां को आर्थिक रूप से सहायता देना है. इसके तहत गर्भवती महिला के खाते में रुपये मिलते हैं, लेकिन यह राशि भी 2 बार में मिलती है. 

कितनी राशि मिलती है

मातृत्व वंदना योजना के तहत पहले बच्चे के जन्म पर 5 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है. यह रकम दो किस्तों में मिलती है. इसमें पहली किस्त के लिए गर्भावस्था का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है. इसके बाद एलएमपी यानी अंतिम मासिक धर्म की तारीख से 6 महीने के अंदर कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच एएनसी करानी होती है. जांच आंगनवाड़ी या किसी भी मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य केंद्र पर कराने से 3 हजार रुपये की पहली किस्मत मिलती है. वहीं बच्चे के जन्म का रजिस्ट्रेशन कराने और जन्म के बाद 14 सप्ताह तक सभी जरूरी टीके लगवाने पर 2 हजार रुपये की दूसरी किस्त दी जाती है. वहीं दूसरा बच्चा भी बेटी होने पर महिला को 6 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाती है. 

इन श्रेणियों की महिलाएं भी पात्र हैं

मातृत्व वंदना योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग महिलाएं, बीपीएल राशन कार्ड धारक, ई श्रम कार्ड धारक महिलाएं, पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ी महिलाएं, मनरेजा जॉब कार्ड धारक महिलाएं और जिनके परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम हो. ऐसी महिलाएं इस योजना की पात्र हैं. 

ऐसे कर सकती हैं आवेदन

पीएमएमवीवाईकी आधिका​रिक वेबसाइट पर जाये. यहां 'Citizen Login' ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP से सत्यापन करें. इसके बाद नाम, राज्य, जिला, ब्लॉक और अन्य जानकारी भरकर अकाउंट बनाये. इसके बाद लॉगिन करने के बाद 'Beneficiary Registration' ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी भरें. पहला या दूसरा बच्चा जो भी लागू हो, उसका चयन करें. फॉर्म पूरा भरने के बाद सबमिट कर दें.

आवेदन के लिए ये हैं जरूरी दस्तावेज

इस योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, आधार लिंक और बैंक अकाउंट कया डाकघर का अकाउंट दे सकते हैं. इसके साथ ही बैंक खाते की जानकारी दें. साथ में पात्रता प्रमाण पत्र, गर्भावस्था से जुड़ी जानकारी, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे के टीकाकरण की जानकारी, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड या अन्य पात्रता संबंधी दस्तावेज
के अलावा मोबाइल नंबर देना भी जरूरी है, ताकि आवेदन और भुगतान से जुड़ी जानकारी आपको समय-समय पर मिलती रहे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement