यूटिलिटी
Summer Tricks: गर्मी में अक्सर घरों के पुराने कूलर सही से काम नहीं करते हैं लेकिन ये खास ट्रिक्स आपके काम आ सकती हैं.
डीएनए हिंदी: मार्च की दस्तर के साथ ही उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे शुरू हो जाएगा. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार गर्मी ने जल्दी दस्तक दे दी है जिसके चलते इस बार ज्यादा गर्मी पड़ सकती है. ऐसे में लोग घरों में कूलर का इस्तेमाल करते हैं. कई बार लोगों को शिकायत रहती है कि उनका पुराना कूलर सही से हवा नहीं दे रहा है. अगर आपको भी अपने कूलर से यह शिकायत है तो यह खबर आपके काम की है.
अगर इस गर्मी के मौसम में आप पुराना कूलर लगाने वाले हैं तो आपको कुछ खास ट्रिक्स का ध्यान रखना होगा. ऐसा करने पर आप कूलर से अच्छी हवा का मजा ले पाएंगे.
अगर आप अपने पर पुराना कूलर लगाना चाहते हैं तो सबसे जरूरी यह है कि आप उसकी घास को समय पर बदलना चाहिए. जानकारों का मानना है कि कूलर की घास एक सीजन में कम से कम दो बार बदली जानी चाहिए.
Petrol-Diesel Price Today: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का हाल, यहां जानें रेट
आप अपने घर के जिस भी कमरे में कूलर लगाने वाले हैं. उसमें वेंटिलेशन की सुविधा होनी चाहिए. इसकी वजह यह है कि कूलर को हवा फ्लो मेटेंन रखने के लिए अच्छे वेंटिलेशन वाले कमरे की आवश्यकता होती है.
इसके अलावा कूलर को कभी ऐसी जगह पर नहीं रखना चाहिए जहां से सूर्य की सीधी रौशनी कूलर पर पड़े. ऐसा करने पर आपको कूलर से ठंडी हवा का मजा नहीं मिल पाएगा.
कूलर चारो तरफ से बंद जगह पर नहीं होना चाहिए. इसके चारों ओर स्पेस रखा जाना चाहिए. यही कारण है कि लोग कूलर को खिड़की पर लगाना ज्यादा पसंद करते हैं.
सेना ने 2 दिन में कर दिया हिसाब बराबर, कश्मीरी पंडित संजय शर्मा के हत्यारे को उतारा मौत के घाट
पुराना कूलर यदि इन ट्रिक्स के हिसाब से रखा जाता है तो वह ज्यादा बेहतर तरीके से आपको ठंडी हवा दे सकता है और गर्मी में होने वाली समस्याओं को कम कर सकता है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.