यूटिलिटी
PAN Card Download: ज्यादातर वित्तीय संस्थान ई-पैन कार्ड स्वीकार करते हैं. इसके लिए आप अपने फोन में ई-पैन कार्ड ले जा सकते हैं.
डीएनए हिंदी: स्थायी खाता संख्या (Permanent Account Number) या पैन कार्ड (PAN Card) आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है. वित्तीय सेवाओं का लाभ उठाने से लेकर आयकर रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करने तक हर जगह इसकी जरूरत होती है. पैन के बिना आप एक साधारण बैंक खाता भी नहीं खोल सकते. इसके बिना किसी भी वित्तीय क्षेत्र में निवेश नहीं किया जा सकता है. ऐसे में अगर किसी का पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज गुम हो जाएं तो काफी दिक्कत हो सकती है.
लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. इलेक्ट्रॉनिक पैन कार्ड (Electronic PAN Card) या ई-पैन कार्ड (e-PAN Card) से इस समस्या का समाधान हो जाएगा. ज्यादातर वित्तीय संस्थान ई-पैन कार्ड स्वीकार करते हैं. आप अपने फोन में ई-पैन कार्ड ले जा सकते हैं और यह बहुत ही सुविधाजनक भी है. दो पेज का फॉर्म (PAN Card Form) भरने के बजाय, आप सिर्फ 10 मिनट में नए पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपना आधार और ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
पैन कार्ड एक 10 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक नंबर है जो आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है. दूसरी तरफ ई-पैन एक वर्चुअल पैन कार्ड है जिसका उपयोग आवश्यकता पड़ने पर कहीं भी ई-सत्यापन के लिए किया जा सकता है.
पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें
यह भी पढ़ें:
IRCTC Update : आज 159 ट्रेनें हुईं रद्द, ऐसे देखें पूरी लिस्ट
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.