Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

Latest Gold Price: सोने और चांदी के दाम में आई तेजी, चेक करें आज क्या है रेट?

सोने-चांदी के दाम में आज हफ्ते के दूसरे दिन तेजी देखी गई. सोने में 7 रुपये और चांदी में 606 रुपये की तेजी दर्ज की गई.

Latest News
Latest Gold Price: सोने और चांदी के दाम में आई तेजी, चेक करें आज क्या है रेट?

सोने और चांदी का भाव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सर्राफा बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन सोने और चांदी के दाम में बढ़त देखने को मिला. इस दौरान कारोबारियों में खुशी देखने को मिली. कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन यानी 10 मई को सोना 7 रुपये चढ़कर 51,486 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया. 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,280 रुपये रही, वहीं 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,161 रुपये रहा. 18 कैरेट सोने का भाव 38,615 रुपये पर पहुंच गया. सोने के भाव में तेजी के साथ चांदी के भाव में भी तेजी दर्ज की गई. चांदी आज 606 रुपये महंगी होकर 61,967 रुपये किलो पर बंद हुई. 
 
सोना इस वक्त अपने आलटाइम हाई से प्रति ग्राम 4 हजार 714 रुपये सस्ता बिक रहा है. सोने का अबतक का आलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है. सोना इस दर पर अगस्त 2020 में पहुंचा था. चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 61,361 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
 
गोल्ड का भाव 
 
24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत आज 51,486 रुपये पर बंद हुई. आज दाम में 7 रुपये की तेजी दर्ज की गई. 22 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,161 रुपये रही.

चांदी का रेट
 
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी (Silver) का रेट 61,967 रुपये रहा. सोमवार को यह 61,361 रुपये पर बंद हुई थी. चांदी में 606 रुपये की तेजी दर्ज की गई.
 
आप अगर घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. इसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें: 
HDFC बैंक ने लॉन्च की नई स्कीम, सिर्फ आधे घंटे में मिलेगा कार लोन

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement