Advertisement

Startup: हथकरघा और हस्तशिल्प कामगारों को सशक्त बना रही यह महिला, 'अंतरराष्ट्रीय उद्यमी पुरस्कार' से हुई पुरस्कृत

Startup की दुनिया बहुत बड़ी है. केरला की बिजनेसवूमैन संगीता अभ्यान अपने हथकरघा और हस्तशिल्प स्टार्टअप के प्रदर्शन के चलते पुरस्कृत हुई हैं.

Startup: हथकरघा और हस्तशिल्प कामगारों को सशक्त बना रही यह महिला, 'अंतरराष्ट्रीय उद्यमी पुरस्कार' से हुई पुरस्कृत

startup

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केरल की बिजनेसवूमैन संगीता अभ्यान ने अपने बिजनेस के बदौलत जूनियर चैंबर इंटरनेशनल हांगकांग (JSUIHK) द्वारा शुरू किया गया ‘विश्व महिला उद्यमी’ पुरस्कार जीता है. संगीता को यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र (UN) के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप अपने हथकरघा और हस्तशिल्प स्टार्टअप के प्रदर्शन के लिए दिया गया है.

आयोजकों के मुताबिक, संगीता ‘ईडब्ल्यूईवर्ल्ड डॉट कॉम’ की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) हैं. बता दें कि जेसीआईएच ने दुनियाभर की 225 से अधिक महिला उद्यमियों में से उनका चयन किया है.

आयोजकों ने कहा, ‘‘हांगकांग में सात अगस्त को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन मंच ईडब्ल्यूई को जेसीआईएचके पुरस्कार मिला. समिति ने पाया कि संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों का अनुपालन करने में ईडब्ल्यूई बाकी प्रतियोगियों में आगे है और इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन (Environment Change) को रोकना भी है.’’

यह स्टार्टअप दरअसल उन उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री कर रहा है जो ग्रामीण केरल और राज्य से बाहर काम करने वाले पारंपरिक हथकरघा और हस्तशिल्प कामगारों को सशक्त बनाता हैं.

यह भी पढ़ें:  Cryptocurrency में आई तेजी, सभी क्रिप्टो में दिखी वृद्धि

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement