Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

IRCTC का शानदार धार्मिक टूर पैकेज... 10 दिन में करें अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और पुरी की यात्रा, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

IRCTC आपके लिए का शानदार धार्मिक टूर पैकेज लेकर आया है. जी हां,  'भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' के जरिए IRCTC ने श्रद्धालुओं के लिए 'अयोध्या-काशी: पुण्य क्षेत्र यात्रा' की शुरुआत की है. यह टूर पूरी तरह से 'ऑल-इंक्लूसिव' है यानी आपको सफर के दौरान खाने-पीने और रहने की पूरी सुविधा मिलेगी.

Latest News
IRCTC का शानदार धार्मिक टूर पैकेज... 10 दिन में करें अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और पुरी की यात्रा, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

IRCTC Tour Package (AI Image)

Add DNA as a Preferred Source

IRCTC Tour Package: IRCTC आपके लिए का शानदार धार्मिक टूर पैकेज लेकर आया है. जी हां,  'भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' के जरिए IRCTC ने श्रद्धालुओं के लिए 'अयोध्या-काशी: पुण्य क्षेत्र यात्रा' की शुरुआत की है. यह पूरा टूर 9 रात और 10 दिन का होगा, जिसमें आप अयोध्या, वाराणसी- काशी, गया ओडिशा के प्रमुख स्थलों व मंदिरों का दर्शन कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस पूरे सफर में यात्रियों को खाने-पीने या रहने की कोई चिंता नहीं करनी है, यह टूर पूरी तरह से 'ऑल-इंक्लूसिव' है जो कि किराये में शामिल होगा. ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार के साथ देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो इस शानदार धार्मिक टूर पैकेज के बारे में जरूर जान लें... 

4 अगस्त से 10 दिनों की धार्मिक यात्रा

बता दें कि यह पूरा टूर 9 रातों और 10 दिनों का होगा और इस दौरान IRCTC आपको हर जगह को अच्छे से देखने और दर्शन करने का समय दे रहा है. यह स्पेशल ट्रेन 4 अगस्त, 2026 को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से तीर्थ यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी.   

इन पवित्र धाम और मंदिरों का कर पाएंगे दर्शन

इस पैकेज के तहत भक्तों को देश के कई प्रसिद्ध धाम और मंदिरों का दर्शन कराया जाएगा, इनमें अयोध्या नगरी में राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी और पवित्र सरयू नदी की आरती, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर व कॉरिडोर, अन्नपूर्णा देवी मंदिर और विशालाक्षी मंदिर के दर्शन के साथ शाम की अद्भुत गंगा आरती में भी शामिल होने का अवसर, फिर प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम का दर्शन, गया का प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर,  ओडिशा के प्रमुख स्थल जैसे पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ का पावन मंदिर और कोणार्क का ऐतिहासिक सूर्य मंदिर शामिल हैं. 

कितना आएगा खर्च? 

यात्री अपनी सुविधा और बजट के अनुसार टूर पैकेज बुक कर सकते हैं, इसमें इकोनॉमी (स्लीपर क्लास): 16,500 रुपये, स्टैंडर्ड (3AC): 25,600 रुपये और कंफर्ट (2AC): 33,400 रुपये का पैकेज मिल रहा है. यह पूरी तरह से 'ऑल-इंक्लूसिव' होगा यानी यात्रियों को सफर के दौरान खाने-पीने या रहने की कोई चिंता नहीं करनी है. यह सब आपके किराये में शामिल है. 

इसमें ट्रेन का टिकट, स्थानीय दर्शनीय स्थलों तक जाने के लिए रोड ट्रांसपोर्ट, रुकने के लिए होटल की व्यवस्था, शुद्ध शाकाहारी भोजन (सुबह का नाश्ता, लंच और डिनर), यात्रियों की मदद के लिए गाइड और एस्कॉर्ट की सुविधा और आपकी सुरक्षा के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल है.   

पूरी जानकारी IRCTC की आधिकारिक टूरिज्म वेबसाइट पर

आप अपनी सुविधा के अनुसार, इस टूर पैकेज के बुक कर सकते हैं. इसके लिए IRCTC की आधिकारिक टूरिज्म वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं. इस ट्रेन में कुल 702 सीटें ही उपलब्ध हैं, इसलिए जल्द बुकिंग करना फायदेमंद रहेगा. इन सभी सीटों की बात करें तो इनमें स्लीपर क्लास की 160 सीटें, 3AC की 490 सीटें और 2AC की 52 सीटें निर्धारित की गई हैं.    
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement