यूटिलिटी
खिलौनों की दुकान, ई-कॉमर्स साइट पर बेचने के अलावा बच्चों के लिए खूब सारे खिलौना खरीदाना चाहते हैं तो आप इन 5 होलसेल मार्केट का रुख कर सकते हैं, जहां आपको बेहद सस्ते दामों में बेहतरीन खिलौने मिल सकते हैं.
अगर आप बच्चे के लिए मॉल या ऑनलाइन स्टोर से खिलौना खरीदना चाहते हैं या फिर किसी की बर्थडे पार्टी या रिटर्न गिफ्ट देना चाहते हैं तो कई ऐसी मार्केट हैं, जहां से आप सस्ते में इन चीजों को खरीदाकर ला सकते हैं. इतना ही नहीं अगर आप खिलौनों की दुकान या ई कॉमर्स साइट पर टॉय खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो भारत की इन 5 मार्केट का रुख कर सकते हैं, जहां 1000 रुपये में मिलने वाला रिमोट कंट्रोल टॉय कार या बाइक आपको सिर्फ 200 से 250 रुपये में मिल सकती हैं. भारत के थोक खिलौना बाजारों का नेटवर्क इतना मजबूत है कि यहां विदेशी इम्पोर्टेड आइटम्स से लेकर मेक-इन-इंडिया प्रोडक्ट्स बेहद मामूली कीमतों पर सीधे ग्राहकों और रिटेलर्स तक पहुंचते हैं. आइए जानते हैं कौन कौन से हैं ये बाजार
दिल्ली का सदर बाजार देश का सबसे बड़ा खिलौना हब माना जाता है, तेलीवाड़ा और गांधी मार्केट की संकरी गलियों में चीन, वियतनाम और ताइवान से इम्पोर्ट किए गये इलेक्ट्रॉनिक व बैटरी-संचालित खिलौनों का अंबार लगा रहता है. अगर आप बच्चों के जन्मदिन के लिए रिटर्न गिफ्ट्स ढूंढ रहे हैं या नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यहां रिटेल की तुलना में 60 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक कम दाम में खरीदारी कर सकते हैं.
क्रॉफर्ड मार्केट के पास ट्रेंडी और हाई-टेक टॉय का गढ़ है. यह अपनी आधुनिक कलेक्शन और वैरायटी के लिए जाना जाता है. यहां प्रीमियम क्वालिटी वाले सॉफ्ट टॉय, बोर्ड गेम्स और विदेशों से आने वाले लेटेस्ट टॉय ट्रेंड्स सबसे पहले पहुंचते हैं. मुंबई और आसपास के लोगों के लिए अपने बच्चों की हाई-टेक खिलौनों की मांग को बिना जेब खाली किए पूरा करने का यह सबसे सटीक ठिकाना है.
कोलकाता की कैनिंग स्ट्रीट और बागड़ी मार्केट का इलाका पूरे पूर्वी भारत को टॉय सप्लाई करता है. यहां प्लास्टिक टॉय से लेकर पजल्स और ट्रेडिशनल खिलौनों का विशाल स्टॉक कौड़ियों के भाव मिलता है.छोटे दुकानदार और रीसेलर्स सीधे इम्पोर्टर्स से माल खरीदकर बिना किसी बिचौलिए के अपना मार्जिन दोगुना कर सकते हैं.
हैदराबाद का बेगम बाग दक्षिण भारत का यह ऐतिहासिक बाजार बेहद किफायती दरों पर बच्चों के सामान और खिलौने उपलब्ध कराता है. यहां थोक दरों पर वैरायटी की कोई कमी नहीं है. शादी- ब्याह, बर्थ-डे पार्टी या किसी भी फैमिली इवेंट से लेकर बिजनेस शुरू करने के लिए यहां से बल्क खरीदारी कर सकते हैं. इससे आपका लाखों रुपये का कमान हजारों में हो जाएगा.
आईटी हब बेंगलुरु का यह बाजार विशेष रूप से लर्निंग गेम्स, पजल्स और वुडन टॉय्स के थोक व्यापार के लिए मशहूर है. यहां स्थानीय निर्माताओं के साथ-साथ इम्पोर्टेड एजुकेशनल किट्स बेहद कम दाम में मिलती हैं.
चीनी या अन्य किसी देश से इम्पोर्टेड खिलौने खरीदते समय यह ध्यान रखें कि ज्यादातर थोक दुकानों पर टेस्टिंग काउंटर बने होते हैं. सामान की जांच काउंटर पर ही कर लें क्योंकि होलसेल में रिटर्न पॉलिसी नहीं होती. वहीं इन बाजारों में जाने से पहले ध्यान रखें कि ज्यादातर बड़े व्यापारी 1 या 2 पीस देने के बजाय पूरा दर्जन या पैकेट बेचते हैं. इसलिए परिवार के अन्य सदस्यों या दोस्तों के साथ मिलकर शॉपिंग करना ज्यादा फायदेमंद होता है.