Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

Agnipath Scheme को लेकर गृह मंत्रालय ने किया ऐलान, कहा- अग्निविरों को यहां नौकरी में मिलेगी छूट

Agnipath Scheme को लेकर गृह मंत्रालय ने एक बड़ा निर्णय लिया है जिससे आने वाले समय में युवाओं को आर्मी भर्ती में मदद मिलेगी.

Latest News
Agnipath Scheme को लेकर गृह मंत्रालय ने किया ऐलान, कहा- अग्निविरों को यहां नौकरी में मिलेगी छूट

अग्निपथ में नौकरी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में भारी विरोध-प्रदर्शन चल रहा है. इस बीच गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने इसपर एक बड़ा ऐलान कर दिया है. होम मिनिस्ट्री ने शनिवार को घोषणा की कि 4 साल इस योजना को पूरा करने वाले अग्निवीरों (Agniveer) को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 10 प्रतिशत रिजर्वेशन मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें आयु में भी छूट मिलेगी. 
 
कहां  मिलेगा रिजर्वेशन

गृह मंत्री कार्यालय ने एक ट्विटर पर एक ट्वीट किया. जिसमें कहा गया कि "गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए 10% रिक्तियों को आरक्षित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है."


गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने CAPF और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 'अग्निवीर' के लिए आयु में छूट की भी घोषणा की है.

यह भी पढ़ें:  Electric Vehicles एक साल के अंदर पेट्रोल व्हीकल्स की कीमतों के बराबर होंगी: नितिन गडकरी

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement