Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

Govt Job: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली वैकेंसी, यहां करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए ECIL में वैकेंसी निकली है.

Latest News
Govt Job: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली वैकेंसी, यहां करें अप्लाई

ECIL

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Electronics Corporation of India Limited) में नौकरी करने का मौका मिल रहा है. बता दें कि ECIL की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस नौकरी के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 25 जून है. उम्मीदवार 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं, उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

नोटिफिकेशन के मुताबिक ईसीआईएल में कुल 40 वैकेंसी हैं. इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए कंपनी ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है. ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा. आवेदनकर्ता को इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ईसीआईएल की वेबसाइट ecil.co.in पर जाकर करना होगा.

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 11 पद इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक/आर एंड टीवी के पद के लिए हैं, 12 पद फिटर के पद के लिए हैं, 3 पद इलेक्ट्रीशियन के लिए हैं, 10 पद मशीनिस्ट और 4 पद टर्नर के लिए हैं. लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन नौकरी के लिए किया जाएगा. लिखित परीक्षा  हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में होंगे.

कौन कर सकता है अप्लाई?

आयु सीमा की बात करें तो ECIL ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. साथ ही आईटीआई सर्टिफकेट (ITI Certificate) होना चाहिए. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के जरिए किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:  Stocks to Buy Today: ये स्टॉक्स दिलवा सकते हैं 62% तक मुनाफा, देखें पूरी लिस्ट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement