Advertisement

Govt Job: 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली वैकेंसी, यहां करें अप्लाई

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में 10वीं और 12 वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्तियां निकली हैं.

Latest News
Govt Job: 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली वैकेंसी, यहां करें अप्लाई

सरकारी नौकरी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अगर आप सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं तो हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSB) में नौकरी निकली है. हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर कार्यालय सहायक सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसके लिए उम्मीदवार आने वाले 30 जून तक अप्लाई कर सकते हैं. इस नौकरी में आवेदन करने के लिए अब कुछ ही समय बचा है, ऐसे में उम्मीदवार जल्द से जल्द इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. 

उम्मीदवार इस नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1500 से ज्यादा पद निकले हैं. नोटिफिकेशन में दिए गए विभिन्न पदों पर अलग-अलग एजुकेशनल योग्यता मांगी गई है. कुछ पदों पर 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जबकि बाकी के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन की मांग की गई है. 
 
कौन से पदों पर होने वाली है भर्तियां

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग भर्ती अभियान विज्ञापन संख्या के तहत नौकरी के लिए खाली पदों में वेटरनरी फार्मासिस्ट (188), जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (198), लाइनमैन (186), इलेक्ट्रीशियन (112), ड्रॉइंग मास्टर (314), और स्टेनो-टाइपिस्ट (47) शामिल हैं. उम्र की बात करें तो 18 वर्ष न्यूनतम और 45 साल अधिकतम आयु सीमा रखी गई है. जिसकी गणना 1 जनवरी, 2022 को की जाएगी. आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच साल की छूट है.

कैसे करें आवेदन

इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाना होगा. यहां होम पेज पर दिख रहे Apply Online या Log in लिंक पर क्लिक करना होगा. यहां Click Here to Apply Now लिंक नजर आएगा, जिस पर क्लिक करने के बाद आईडी क्रिएट कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. अब वाहन पर आवेदक को एप्लिकेशन लेटर में हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा. इसके बाद आवेदन फीस जमा कराना होगा.

यह भी पढ़ें:  Zomato ने Blinkit का किया एक्विजिशन, 4, 447.48 करोड़ रुपये में हुआ सौदा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement