यूटिलिटी
Elon Musk Twitter Deal: एलन मस्क ने जब से ट्विटर खरीदा है तब से विवाद गहराता जा रहा है. कयास लगाया जा रहा है कि ट्विटर डील रद्द भी हो सकती है.
डीएनए हिंदी: दुनिया के सबसे अमीर और टेस्ला (Tesla), स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ट्विटर (Elon Musk twitter) इंक के अधिग्रहण सौदे से दूर जा सकते हैं. मालूम हो कि एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में यह सौदा किया था. दरअसल एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर से स्पैम या फेक अकाउंट की डिटेल्स शेयर की मांग की है. मस्क का कहना है कि ट्विटर (Twitter) फेक अकाउंट्स और स्पैम की जानकारी नहीं देकर मर्जर एग्रीमेंट का उल्लंघन कर रहा है. कंपनी कहीं ना कहीं मस्क से यूजर्स के डेटा छिपा रही है. इस वजह से मस्क ने कंपनी को चेतावनी दी है कि अगर ट्विटर उनकी बात नहीं मानेगा तो वह सौदे से पीछे हट सकते हैं.
कंपनी पर डेटा छिपाने का आरोप
न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक मस्क ने कंपनी पर डेटा छिपाने का आरोप लगाया है. मस्क के लॉयर ने सोमवार को ट्विटर के नाम एक चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने डील को कैंसिल करने की धमकी दी है. चिट्ठी में कहा गया कि मस्क ने 9 मई से लेकर अब तक कई बार फेक अकाउंट्स और स्पैम की जानकारी मांगी है. इस जानकारी से वह यह पता कर सकेंगे कि ट्विटर पर 229 मिलियन अकाउंट्स में कितने फेक अकाउंट हैं. हालांकि सोशल मिडिया ने अभी तक उन्हें यह जानकारी नहीं दी है.
Musk threatens to call off USD 44 billion acquisition of Twitter, accusing company of hiding data about fake user accounts, reports AP
— Press Trust of India (@PTI_News) June 6, 2022
ट्विटर के शेयर में गिरावट
इस खबर का असर ट्विटर (Twitter Share Price) के शेयर में खासतौर पर देखने को मिल रहा है. ट्विटर के शेयर में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. बहरहाल अब यह सौदा अधर में लटका हुआ है.
यह भी पढ़ें:
Solar Biscuit लगायेंगे तो घर में होगी बिजली की बचत, नहीं देना पड़ेगा भारी-भरकम बिल
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.