Advertisement

Window Inverter AC: गर्मी में कमरे को शिमला बना देंगे ये विंडो एसी, बिजली बिल की नहीं होगी टेंशन

Best Window Inverter AC: गर्मी में एसी के डिमांड बढ़ने वाली है और यूजर्स के लिए इनवर्टर एसी काफी किफायती साबित हो सकते हैं.

Window Inverter AC: गर्मी में कमरे को शिमला बना देंगे ये विंडो एसी, बिजली बिल की नहीं होगी टेंशन

Best Window Inverter AC

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर भारत में गर्मी पड़ने लगी है और इस बार एसी की मांग एक बार फिर बढ़ने वाली है. एसी ही एक ऐसा साधन है जो कि गर्मी से राहत दे सकता है. ऐसे में लोगों के लिए यह सवाल रहता है कि कौन सा एसी लें जो कि बिजली के लिहाज से किफायती हो और कूलिंग में भी बेहतरीन हो. वहीं इनवर्टर एसी वाली टेक्नोलॉजी वाली टेक्नोलॉजी सबसे बेहतरीन भी मानी जाती है. 

एसी फाइव स्टार रेटिंग का हो तो उसे बिजली के बिल के मामले में सबसे किफायती और बेहतरीन माना जाता है. आज हम आपको ऐसे ही एसी के बारे में बताने वाले हैं जो कि इनवर्टर एसी की टेक्नोलॉजी से लैस होने के साथ ही बेस्ट कूलिंग देने के बावजूद किफायती भी हैं. 

Petrol-Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किया पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट, यहां जानें

1- Hitachi 1.5 Ton 5 Star Shizuka Inverter Series Window AC

हमारी लिस्ट के इस पहले एसी की खास बात यह है कि कि यह ऑटो फैन स्पीड और एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम के साथ आता है. इस पर एक साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी मिलती है. कंपनी के मुताबिक यह कॉपर कंडेशर से बना है जो कि इसकी यूएसपी बताई जाती है. यह 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग के अलावा फिल्टर क्लीन इंडिकेटर के साथ आता है.  यह एसी 160 से 255 वोल्ट तक बिजली की खपत में आसानी से चल जाता है. 

2- 1.5 Ton 3 Star Inverter Window AC

यह एसी भी एयर प्यूरिफायर के साथ आता है और यह 2.5 पीएम के कणों को भी नष्ट करता है. यह भी कॉपर कंडेशर से ही बना Window Inverter AC है. एनर्जी सेविंग की बात करें तो यह एसी इसे 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है और काफी किफायती भी है. बता दें कि यह इजी टू इन्टॉल एसी है. इसे इस्तेमाल के लिए 230 वोल्ट करंट की जरूरत होती है. 

Aadhar Pan Link: आधार-पैन को लिंक करना हुआ बेहद आसान, एक SMS से जानें स्टेटस

3- Voltas 1.5 Ton 5 Star, Inverter Window AC

ऐसी के मामले में वोल्टास ब्रांड काफी आगे निकल चुका है. कंपनी का यह 1.5 टन का एसी शानदार कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है. बता दें कि इसमें इन्वर्टर कंडेशर दिया जाता है और यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है. यह काफी पॉपुलर एसी माना जाता है. इसके कंप्रेसर पर कंपनी करीब 10 साल की वॉरंटी दे रही है. यह करीब इसे 150 स्क्वायर फीट के कमरे को आसानी से फटाफट शिमला बना देता है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. 

4- Blue Star 1.5 Ton 3 Star Inverter Window AC

Blue Star का यह विंडो एसी भी इनवर्टर कंप्रेशर के साथ आता है. इसकी कपैसिटी 1.5 टन की है जो कि टर्बोकूल टेक्नोलॉजी और एनर्जी सेविंग से लैस है. इस  स्मार्ट एसी में आपको मल्टी सेंसर, कंफर्ट स्लीप और सेल्फ डायग्नोसिस जैसे फंक्शन मिलते हैं जिससे एसी की लाइफ भी बढ़ जाती है.

1 अप्रैल से Gold, सिगरेट, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट कस्टमर्स की जेब पर डालेंगे भार, ये चीजें भी होंगी सस्ती

5- LG 1.0 Ton 5 Star DUAL Inverter Wi-Fi Window AC

LG के इस इनवर्टर एसी की खास बात यह है कि यह 4 in 1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसमें आपको ड्युअल इनवर्टर कंप्रेशर मिल रहा है. बता दें कि इसमें यूजर्स को वाइफाई कनेक्टिविटी भी मिलती है. बिजली की खबत की बात करें तो यह मात्र 672.46 यूनिट बिजली प्रति वर्ष खर्च करता है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement