यूटिलिटी
सुमित तिवारी | Nov 18, 2025, 02:05 PM IST
1.कानूनी मान्यता

आज के समय में शादी के बाद मैरिज सर्टिफकेट भी बनवाना काफी जरूरी हो गया है. यह शादी के बाद आपके कानूनी आधिकारों के लिए जरूरी होता है. ये कागज कानूनी रूप से साबित करता है कि आपकी शादी हो चुकी है.
2.मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत

चाहे पासपोर्ट बनवाना हो वीजा के लिए अप्लाई करना हो या पत्नी के नाम पर कोई सरकारी स्कीम का फायदा लेना हो. हर जगह मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ सकती है.
3.यूपी में मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना

अब यूपी में मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको यूपी सरकार की स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की वेबसाइट https://igrsup.gov.in/igrsup/defaultAction.action पर जाकर आवेदन करना होगा.
4.जरूरी दस्तावेज

यहां पर आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं. जैसे- शादी के फोटो, आधार कार्ड और गवाहों की डिटेल्स भरकर आपको आवेदन जमा कर देना है.
5.30 दिन के भीतर

इसके बाद आपको सिलेक्ट किए गए ऑफिस में जाना होता है. एप्लीकेशन जमा होने के बाद 30 दिन के अंदर तक आप किसी भी वर्किंग डे पर जाकर अपना सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं.