यूटिलिटी
रईश खान | Apr 15, 2026, 11:17 PM IST
1.चांदनी चौक और गांधी नगर मार्केट (दिल्ली)

दिल्ली उत्तर भारत का सबसे बड़ा होलसेल हब माना जाता है. यहां आपको हर वैरायटी और बजट के हिसाब से कपड़े मिल जाते हैं. एथनिक वियर के लिए चांदनी चौक सबसे ज्यादा मशहूर है. यहां आपको लेडेस्ट डिजाइन की कुर्तियां और सूट थोक के रेट में मिल जाते हैं. शादी-पार्टियों के लिए अधिकतर लोग यहीं से शापिंग करते हैं. इसके अलावा गांधी नगर को एशिया की सबसे बड़ी रेडीमेड गारमेंट मार्केट है. यहां हैवी वर्क वाली और बुटीक स्टाइल कुर्तियां और सूट बहुत सस्ते रेट में मिल जाते हैं. (फोटो: AI)
2.पुरोहित जी का कटला मार्केट (जयपुर)

जयपुर कुर्ती होलसेल मार्केट एथनिक वियर कपड़ा बाजारडिजाइनर कुर्तियों के लिए फेमस है. यहां का पुरोहित जी का कटला सबसे पुराने और प्रसिद्ध थोक बाजारों में से एक है. जहां आपको पारंपरिक महिलाओं के कपड़े और ब्राइडल वियर मिल जाते हैं. जयपुर की कुर्तियों में जो कारीगरी की जाती है, वह आपको देश में कहीं नहीं मिलेगी. यहां आपको कुर्तियां के अलावा दुपट्टे, पटियाला सलवार और सलवार कमीज काफी किफायती दामों में मिल जाएंगी. (फोटो: AI)
3.भारत की टेक्सटाइल सिटी (सूरत)

गुजरात के सूरत को भारत की 'कपड़ा राजधानी' कहा जाता है. यहां एक से बढ़कर एक कॉटन कुर्तियां बहुत सस्ते दाम में मिल जाते हैं, क्योंकि यहां मैन्युफैक्चरिंग (उत्पादन) बड़े पैमाने पर होता है. अहमदाबाद में डेली वियर और ऑफिस वियर कुर्तियों का बहुत बड़ा होलसेल मार्केट है. यहां फैंसी, प्रिंटेड और डिजाइनर कुर्तियां मात्र 99 रुपये की शुरुआत में मिल जाती हैं. (फोटो: AI)
4.मंगलदास मार्केट और दादर टीटी मार्केट (मुंबई)

अगर आप बॉलीवुड स्टाइल या लेटेस्ट ट्रेंडिंग कुर्तियां खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए मुंबई के मंगलदास मार्केट और दादर टीटी मार्केट बहुत अच्छे रहेंगे. यहां का फैशन बहुत ही अपडेटेड रहता है. एक्सपोर्ट क्वालिटी की कुर्तियां यहां काफी कम दामों में मिल जाती हैं. (फोटो: AI)
5.चौड़ा बाजार (लुधियाना)

लुधियाना कपड़ा उद्योग (Textile Industry) के लिए दुनिया भर में फेमस है. इसे 'भारत का मैनचेस्टर' भी कहा जाता है. लुधियाना के चौड़ा बाजार में आपको कॉटन, वुलन और डिजाइनर कुर्तियां मात्र 90 रुपये के रेट से मिल जाएंगी. (फोटो: AI)