Advertisement

शुरू करना चाहते हैं अपना बिजनेस? इन 5 सरकारी योजनाओं से स्टार्टअप के लिए मिलेगा 2 करोड़ तक का लोन

लोग अपना बिजनेस करना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें लोन मिलने में काफी परेशानी होती है और कई बार तो लोन मिलता भी नहीं है. लेकिन भारतीय सरकार ने स्टार्टअप शुरू करने के लिए तरह-तरह की स्कीम लॉन्च कर दी है, जिससे बिजनेस के लिए 2 करोड़ तक लोन मिलता है.

मोहम्मद साबिर | May 18, 2026, 08:44 PM IST

1.क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (CGTMSE)

क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (CGTMSE)
1

भारतीय सरकार ने बिजनेस शुरू करने के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज स्कीम लॉन्च की है. अगर आपको पास गिरवी रखने के लिए जमीन या कोई संपत्ति नहीं है, तो इस योजना के तहत आप 2 करोड़ रुपये तक लोन हासिल कर सकते हैं. इसमें खास बात ये है कि बिना किसी गरंटी के आपको लोन मिल जाएगा. इसमें 5 लाख रुपये के लोन तक 85 प्रतिशत गारंटी कवर भी मिलता है. 
 

Advertisement

2.प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)
2

अगर आप अपना बिजनेस करना चाहते हैं और साथ ही रोजगार भी देना चाहते हैं, तो आपके लिए ये योजना आपके लिए है. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) योजना में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए 25 लाख रुपये पर 15 प्रतिशत सब्सिडी देते हैं और सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपये के लोन पर 35 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है. इससे लोन का बड़ा हिस्सा माफ हो जाता है. 
 

3.क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी स्कीम (CLCSS)

क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी स्कीम (CLCSS)
3

 क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी स्कीम 1 करोड़ रुपये का लोन पर 15 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है. ये स्कीम पुरानी मीशनों को नई और आधुनिक मशीनों के बदलाव किए है, जिससे फैक्ट्री प्रोडक्शन की क्षमता काफी हद तक बढ़ती है और आप लोगों को रोजगार भी दे सकते हैं. 
 

4.स्माइल योजना (SMILE Scheme)

स्माइल योजना (SMILE Scheme)
4

स्माइल योजना के तहत बिजनेस यूनिट को बढ़ाने के लिए सॉफ्ट लोन मिलता है. इसमें मशीन खरीदने के लिए 10 लाख रुपये और दूसरे कामों के लिए 25 लाख रुपये दिए जाते हैं. हालांकि, लोन चुकाने के लिए 10 साल का वक्त मिलता है. 
 

5.MSME लोन स्कीम

MSME लोन स्कीम
5

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम स्कीम में 1 लाख रुपये लेकर 5 करोड़ रुपये तक का लोन आपको सिर्फ एक घंटा में मिल सकता है. क्योंकि ये स्कीम ऑनलाइन उपलब्ध है और कागजी काम भी बहुत कम है.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement