यूटिलिटी
रईश खान | Apr 05, 2026, 09:28 PM IST
1.ChatGPT

चैटजीपीटी (ChatGPT AI) आज के समय में बिजनेस के लिए एक पावरफुल टूल माना जाता है. इससे Time और Cost दोनों बचाए जा सकते हैं. यह टूल काम को स्वचालित करने में भी मदद करता है. यह आपके बिजनेस के लिए ब्लॉग, कंटेंट, सोशल मीडिया पोस्ट लिख सकता है. विज्ञापन प्रतिलिपि (Facebook/Google Ads) तैयार कर सकता है. इसके अलावा इससे मार्केटिंग का काम भी तेजी से कर सकते हैं. (फोटो:AI)
2.Claude

क्लॉड (Claude AI) भी बिजनेस के लिए एक एडवांस्ड एआई टूल (Advanced AI Tool) है. खासकर बड़े डॉक्यूमेंट्स को समझने के लिए. जहां Deep Thinking और सुरक्षित निर्णय लेना की जरूरत होती है तो Claude का इस्तेमल बेस्ट है. क्लॉड मार्केटिंग अभियानों को स्वचालित कर सकता है और ग्राहकों को लेजर कर सकता है. (फोटो:AI)
3.Perplexity

Perplexity AI एक पावरफुल सर्च इंजन है, जो गूगल से भी तेज जवाब देता है. इससे बिजनेस रिसर्च, मार्केट एनालिसिस और प्रतिद्वंद्वियों की जानकारी तुरंत सटीक सोर्स के साथ हासिल कर सकते हैं. इससे रिपोर्ट्स के लिए डेटा इकट्ठा कर सकते हैं. (फोटो:AI)
4.Canva AI

कैनवा एआई (Canva AI) से भी बिजनेस में फायदा उठा सकते हैं. इससे आसानी से मन मुताबिक ग्राफिक्स, पोस्टर, ब्रोशर, और सोशल मीडिया पोस्ट बना सकते हैं. इसके अलावा Social media पोस्ट के लिए कंटेंट बना सकते हैं. Canva AI से आप ब्रांड की पहचान बनाने के लिए Logo, बिजनेस कार्ड, और अन्य ब्रांडिंग सामग्री बना सकते हैं. (फोटो:AI)
5.InVideo

इस AI टूल के जरिए आप अपने बिजनेस के लिए विज्ञापन, यूट्यूब वीडियो और प्रोमोशनल वीडियो आसानी से बना सकते हैं. InVideo की खास बात यह है कि आपके लिखे प्रॉम्प्ट या स्क्रिप्ट को सीधे वीडियो में बदल देगा. जिससे आपका वीडियो एडिटिंग का समय और खर्च दोनों बच जाएंगे.
6.Runway ML

यह बिना स्किल वीडियो एडिट और जनरेट करने में माहिर माना जाता है. यहां आप साधारण टेक्स्ट या इमेज से हाई-क्वालिटी सिनेमैटिक वीडियो बना सकते हैं. यहां आप अपने नए प्रोडक्ट के कॉन्सेप्ट को विजुअलाइज करने के लिए इसका उपयोग एडवांस वीडियो मेकिंग कर सकते हैं. (फोटो:AI)
7.ElevenLabs

अगर रियल जैसी वॉइसओवर चाहिए तो यह AI टूल सबसे बेस्ट है. इस टूल के जरिए बेहद मानवीय और प्राकृतिक आवाज (Voiceover) में बदला जा सकता है. सबसे खास बात यह अलग-अलग भाषाओं में ऑडियो बना सकता है. (फोटो:AI)