Advertisement

ये 5 ट्रिक्स आपको बना देंगे Sales की दुनिया का धुरंधर, हर ग्राहक सामान खरीदने को हो जाएगा मजबूर

Best Sales Tips: बिजनेस में सेल्स सिर्फ सामान बेचने का काम नहीं है, बल्कि भरोसे, समझ और सही कम्युनिकेशन का खेल भी है. अगर ग्राहक की जरूरत को आपने समझ लिया, तो वह बगैर सामान खरीदे वापस नहीं जाएगा. आज हम आपको Sales की कुछ ऐसी ही टिप्स बताएंगे, जिनसे आप सेल्स की दुनिया के बादशाह बन सकते हैं.

रईश खान | Apr 02, 2026, 11:59 PM IST

1.प्रोडक्ट नॉलेज और प्रोडक्ट कन्विक्शन बेहद जरूरी

प्रोडक्ट नॉलेज और प्रोडक्ट कन्विक्शन बेहद जरूरी
1

किसी भी प्रोडक्ट को बेचने के लिए ग्राहक को इस तरह पेश करें जिससे वह खरीदने के लिए मजबूर हो जाए. सेल्स के लिए दो चीजों की जानकारी होना आवश्यक है. पहला- प्रोडक्ट नॉलेज और दूसरा- प्रोडक्ट कन्विक्शन यानी दृढ़ विश्वास. जिस सामान को आप बेचना चाहते हो उसके बारे में आपके पास पूरी जानकारी होनी चाहिए.  (फोटो: AI)

Advertisement

2.ग्राहक से पहले आपको होना चाहिए विश्वास

ग्राहक से पहले आपको होना चाहिए विश्वास
2

मान लीजिए आप कोई ऐसा प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं जिसपर आपको ही विश्वास नहीं है, तो ग्राहक को उसे खरीदने के लिए कैसे Convince कर पाएंगे. इसके लिए एक सेल्समैन के अंदर दृढ़ विश्वास होना जरूरी है. जिससे वह सामान बेचते समय ग्राहक को विश्वास दिला सकें कि उसको जो सामान दिया जा रहा है वह एकदम परफेक्ट है. (फोटो: AI)

3.ग्राहक की जरूरत को समझें (Need Analysis)

ग्राहक की जरूरत को समझें (Need Analysis)
3

जब भी कोई ग्राहक प्रोडक्ट खरीदने आए, तो सबसे पहले उसकी जरूरतों और चिंताओं को समझें कि उसे असल में चाहिए क्या? पता चला कि हम बेच कुछ और रहे हैं और उसको Need किसी और चीज की है. (फोटो: AI)

4.लॉजिक नहीं इमोशन करें इस्तेमाल

लॉजिक नहीं इमोशन करें इस्तेमाल
4

दुनिया में अधिकतर बिजनेस लॉजिक से नहीं, इमोशंस से होते हैं. आपकी सेल्स प्रेजेंटेशन ऐसी होनी चाहिए कि वह कॉस्ट्यूमर (ग्राहक) के इमोशंस पर सीधा अटैक करे. अगर ग्राहक को सामान खरीदने के लिए कोई एक भी इमोशनल रीजन मिल गया, तो वह एक झटके में दर्जनों लॉजिकल कारणों को साइड कर देगा और आपके प्रोडक्ट को खरीदने में देरी नहीं करेगा. (फोटो: AI)

5.प्रोडक्ट नहीं, समाधान बेचें

प्रोडक्ट नहीं, समाधान बेचें
5

ग्राहक को फीचर्स नहीं, फायदा ज्यादा चाहिए. अगर आप किसी मोबाइल के बारे में बताएंगे कि इसमें 5000mAh की बैटरी है, तो शायद ग्राहक उसे खरीदने में दिलचस्पी दिखाए, लेकिन अगर आप कहें कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन इस्तेमाल किया जा सकता है, तो तुरंत खरीदने के लिए राजी हो जाएगा. (फोटो: AI)

6.सेल्स के लिए मार्केट में उतरना जरूरी

सेल्स के लिए मार्केट में उतरना जरूरी
6

आप किताब पढ़कर अच्छे सेल्समैन नहीं बन सकते. इसके लिए आपको मार्केट में उतरना होगा. आप जितना लोगों से बात करेंगे और अपना प्रोडक्ट दिखाएंगे, उतना ही आपकी बातों में निखार आएगा. (फोटो: AI)

Advertisement
Advertisement
Advertisement