यूटिलिटी
रईश खान | Mar 19, 2026, 10:00 PM IST
1.बिजनेस करने से क्यों डरते हैं लोग?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रभाव सिर्फ टेक्नोलॉजी की दुनिया तक ही सीमित नहीं रह रहा, बल्कि वैश्विक नौकरी बाजार को भी झकझोरने लगा है. जिसकी वजह से नौकरियों पर खतरा मंडराने लगा है. ऐसे में कुछ लोग नौकरी छोड़कर बिजनेस की तरफ बढ़ना चाहते हैं, लेकिन वह इस बात से कन्फ्यूजन में रहते हैं कि कौन से व्यवसाय किया जाए, जिसमें उनकी लागत भी कम लगे और मुनाफा भी मोटा हो. आज हम आपके कुछ ऐसे ही बिजनेस Ideas लेकर आए हैं. (Photo: AI Generated)
2.खाने-पीने का बिजनेस (Food Business)

खाना हर व्यक्ति के जीवन की आवश्यकता है. अगर कोई होटल या कैफे स्वादिष्ट और उच्च गुणवत्ता वाला भोजन परोसता है, तो उसके निश्चित रूप से चलने के चांस रहते हैं. इसके लिए 'क्लाउड किचन' की शुरुआत भी की जा सकती है. क्योंकि फिजिक्ल रेस्टोरेंट (Online Restaurant Kaise Shuru Karen) की बजाय ऑनलाइन फूड ऑर्डर का चलन तेजी से बढ़ रहा है. जिसके लिए आपको रेस्टोरेंट खोलने के लिए बड़ी जगह लेने की जरूरत नहीं है. घर के किचन से भी ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए ग्राहकों तक खाना पहुंचा सकते हैं. इस व्यवसाय से अन्य के मुकाबले 5 गुना अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. (Photo: AI Generated)
3.फार्मा और स्वास्थ्य सेवा (Pharma and Healthcare)

स्वास्थ्य के मामले में कोई भी समझौता नहीं करता. छोटे क्लीनिकों से लेकर बड़े अस्पतालों तक, चिकित्सा दुकानों में हमेशा भीड़ रहती है. बढ़ती जनसंख्या और बदलती जीवनशैली के कारण यह क्षेत्र और भी तेजी से विकसित हो रहा है. (Photo: AI Generated)
4.रियल एस्टेट और निर्माण (Real estate and Construction)

घर हर व्यक्ति की मूलभूत मानवीय आवश्यकता है. जनसंख्या बढ़ने के साथ-साथ घरों और व्यावसायिक भवनों (Commercial Buildings) की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में इस बिजनेस में भी घाटे की उम्मीद न के बराबर होती है. इसमें कंस्ट्रक्शन कराकर भी आप मोटी कमाई की जा सकती है. अचल संपत्ति क्षेत्र हमेशा लाभदायक रहता है, क्योंकि भूमि का मूल्य कभी घटने की संभावना नहीं होती. (Photo: AI Generated)
5.शिक्षा (Education)

भारत में माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षित करना चाहते हैं, भले ही इसके लिए उन्हें अपनी संपत्ति बेचनी पड़े. स्कूलों, कोचिंग केंद्रों या ऑनलाइन शिक्षा प्लेटफार्मों की मांग हमेशा बनी रहती है. चूंकि शिक्षा एक सतत प्रक्रिया है, इसलिए आर्थिक मंदी का इस क्षेत्र पर प्रभाव कम पड़ता है. (Photo: AI Generated)