यूटिलिटी
Nitin Sharma | May 18, 2026, 12:18 PM IST
1.निवेश को सुरक्षित रखने के साथ बढ़ेगा पैसा

इसकी वजह पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके निवेश को सुरक्षित रखने के साथ ही तेजी से बढ़ाना है. यह स्कीम मुख्य रूप से बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनाई गई है, जो उन्हें अच्छा रिटर्न दे सकती हैं. आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की वो बेहतरीन स्कीम कौन कौन सी हैं...
(Credit Image AI)
2.सुकन्या समृद्धि योजना

अगर आपके घर में 10 साल से कम उम्र की बेटी है तो सुकन्या समृद्धि योजना आपके लिए बेहतरीन
ऑप्शन हो सकती है. इस स्कीम में बच्ची के जन्म के साथ ही निवेश करने पर 14 साल तक जमा कर सकते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना में 8.2 प्रतिशक ब्याज मिलता है, जो आपके पैसे को तेजी से डबल कर देता है. इतना ही नहीं इस पैसे से मिलने वाला रिटर्न भी पूरी तरह से टैक्स फ्री होता है. वहीं इस स्कीम में कोई भी व्यक्ति कम से कम मात्र 250 रुपये से निवेश कर सकता है. वहीं अधिक से अधिक 1 लाख 75 हजार रुपये एक साल में जमा कर सकता है.
(Credit Image AI)
3.सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

रिटायरमेंट के बाद एक फिक्स इनकम की जरूरत सभी को होती है. ऐसे में पोस्ट ऑफिस की यह एक स्कीम बुजुर्गों की जरूरत को पूरा कर सकती है. इसके लिए पोस्ट ऑफिस की तरफ से सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर सकती हैं. इस स्कीम में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग ही निवेश कर सकते हैं. वहीं इस स्कीम में 8.2 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. वहीं इस स्कीम में हर 3 महीने में ब्याज दिया जाता है, जो बुजुर्गों को अपनी जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकता है.
(Credit Image AI)
4.नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम

मिडिल क्लास फैमिली के लिए नेशनल नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी एनएससी फायदे का सौदा हो सकती है. इसमें पूरी सुरक्षा के साथ ही निवेश पर 7.7 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. इस स्कीम का समय 5 साल है. साथ ही यह टैक्स बचाने वाली स्कीम है. वहीं इस स्कीम में निवेश करने की कोई सीमा नहीं है. आप अपनी सुविधा के अनुसार बड़े से बड़ा अमाउंट इस स्कीम में फिक्स कर सकते हैं, जिस पर मोटा अमाउंट मिलेगा.
(Credit Image AI)
5.किसान विकास पत्र स्कीम में डबल हो जाएगा पैसा

अगर आप अपने पैसे को डबल करना चाहते हैं तो किसान विकास पत्र स्कीम आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है. इस स्कीम में अभी 7.5 पर्सेंट का ब्याज मिल रहा है. इस स्कीम में आपका पैसा मात्र 9 साल 2 महीने में डबल हो जाता है. यह मार्केट रिस्क से दूर है. पूरी सुरक्षा के साथ आपका पैसा तेजी से बढ़ता है.
(Credit Image AI)
6.मंथली इनकम स्कीम

अगर आप चाहते हैं हर महीने आपके अकाउंट में कुछ न कुछ पैसा आये तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम बेहतर साबित हो सकती है. यह स्कीम पूरी तरी से मार्केट रिस्क से फ्री होने के साथ ही 7.4 प्रतिशत का ब्याज देती है. यह स्कीम मुख्य रूप से रिटायर्ड लोगों और हाउसवाइफ के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है. इसमें एक तय समय राशि जमा करनी होती है, जिसका ब्याज आपको हर महीने मिलता है.
(Credit Image AI)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से