यूटिलिटी
Nitin Sharma | May 15, 2026, 12:24 PM IST
1.जानें कौन सी है ये स्कीम

पोस्ट ऑफिस की जिस स्कीम में पैसा इंवेस्ट कर डबल हो सकता है. उसका नाम है किसान विकास पत्र योजना. इस योजना में छोटी से लेकर बड़ी रकम इंवेस्ट की जा सकती है. इसमें व्यक्ति को एक मुश्त रकम जमा करनी होती है, जो एक समय के बाद डबल हो जाती है. वहीं आपका निवेश भी पूरी तरह से सुरक्षित रहता है.
(Credit Image AI)
2.इतने दिन में डबल हो जाएगा पैसा

पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना में 7.5 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिलता है. हालांकि यह सरकार और साल के हिसाब से कई बार बदला भी जाता है. इस स्कीम में निवेश करने पर आपका पैसा 9 साल 7 महीने के भीतर डबल हो जाता है.
(Credit Image AI)
3.इस स्कीम में कौन कर सकता है निवेश

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में ज्यादातर वो लोग निवेश करते हैं, जिनकी आय कम होती है और वह रिस्क नहीं लेना चाहते. इसमें छोटी रकम निवेश करने पर कम खतरा और हाई इंटरेस्ट मिलता है. इस स्कीम के तहत बच्चों के भविष्य से लेकर अपने फ्यूचर प्लान के लिए एक मुश्त पैसा जमा कर सकते हैं, जो मात्र 115 माह डबल होकर आपको मिल जाएगा.
(Credit Image AI)
4.ये है किसान पत्र स्कीम के फायदे

इस स्कीम में निवेश करने पर आपको गारंटीड डबल पैसा मिलेगा. इसमें मार्केट रिस्क नहीं है. वहीं आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा. इसके साथ ही निवेशकों को बाजार गिरने या उठने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. इस स्कीम में आप अच्छी खासी बच कर सकते हैं.
(Credit Image AI)
5.एक समय बाद निकाल सकते हैं पैसा

किसान विकास पत्र स्कीम में आप कभी भी निवेश कर सकते हैं. वहीं स्कीम में निवेश की कोई सीमा नहीं है. इसकी शुरुआत आप मात्र 1000 रुपये से कर सकते हैं. वहीं स्कीम में निवेश करने के बाद अगर आप बीच में पैसा निकालना चाहते हैं तो निवेश के 2 साल 6 माह बाद आप कभी भी पैसा निकाल सकते हैं.
(Credit Image AI)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से