यूटिलिटी
Nitin Sharma | May 12, 2026, 04:58 PM IST
1.पोस्ट ऑफिस हाई रिटर्न स्कीम

पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम में बच्चे की उम्र के साथ ही पैसा तेजी बढ़ेगा. इतना ही नहीं, इनका रिटर्न आपकी एफडी और आरडी से भी ज्यादा मिलेगा, जिससे न सिर्फ बच्चे की पढ़ाई अच्छे पूर्ण हो जाएगी, बल्कि उसके बिजनेस करने के तक के लिए पैसा बच सकता है. आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम कौन कौन सी हैं.
(Credit Image AI)
2.सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

अगर आपकी बेटी है तो सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. इसके तहत 10 साल से कम उम्र की लड़की के नाम पर पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाकर आप साल में 250 रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये सालना 15 साल तक जमा करा सकते हैं. इसके बाद 18 से 21 साल की उम्र तक आप पैसे को निकाल सकते हैं. इस पैसे पर 8 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लगेगा, जो तेजी से आपके जमा पैसे को डबल कर देगा.
(Credit Image AI)
3.पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड लंबे समय में की जाने वाली एक बचत योजना है, जो आपके बच्चों के भविष्य के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है. इसमें सालाना करीब 7.1 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलता है. यह 15 सालों के लिए होती है. साथ ही इसमें निवेश करने पर टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है. इससे माता पिता अपने बच्चे के भविष्य को सवार सकते हैं.
(Credit Image Meta AI)
4.किसान विकास पत्र (KVP)

किसान विकास पत्र एक ऐसी बचत योजना है, जिसके अंदर निवेश करने पर 9 साल 7 महीने में आपका जमा किया हुआ पैसा डबल हो जाता है. इसकी हाल के समय में ब्याज दर लगभग 7.5 प्रतिशत है. ये स्कीम खासकर उन लोगों के लिए है, जो बिना किसी खतरे सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं.
(Credit Image Meta AI)
5.नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी एनएससी एक ऐसी सुरक्षित और फिक्स इनकम स्कीम है. जिसमें पैसा 5 साल के लिए लॉक किया जाता है. इसमें एक गारंटीड रिटर्न मिलता है. इसके साथ ही इसमें टैक्स सेविंग होती है. इस स्कीम के तहत जमा पैसे पर कंपाउंडिंग के आधार पर ब्याज जुड़ता है, जिससे मैच्योरिटी पर भारी भरकम रिटर्न मिल जाता है. यह आपके बच्चों के भविष्य को सवारने में लाभकारी साबित हो सकता है.
(Credit Image Meta AI)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.